Exclusive: हाई रेजोल्यूशन तस्वीरों में भूटान में दिखी चीन के नए एनक्लेव की 166 इमारतें और सड़कें
नई दिल्ली : NDTV द्वारा प्राप्त किए गए हाई रिजोल्यूशन सैटेलाइट फोटो में इस बात की पुष्टि हुई है कि भूटान की क्षेत्र में चीन संभवत: कम से कम दो बड़े इंटरकनेक्टेड गांवों का निर्माण कर रहा है.यह कार्य डोकलाम पठार के 30 किमी से कम दूरी पर स्थित क्षेत्र में चल रहा है जहां वर्ष 2017 में भारत और चीन के बीच उस समय टकराव की स्थिति निर्मित हुई थी जब भारतीय सैनिकों ने 'फिजिकली' चीन की सड़क निर्माण गतिविधि को रोक दिया था. यह भी पढ़ें इसके बाद से चीन ने डोकलाम के इस टकराव के स्थान से करीब नौ किमी की दूरी पर एक अन्य छोर से सड़क निर्माण कार्य करने के लिए भारतीय पोजीशन को दरकिनार किया है. यह कम से कम एक पूर्ण गांव का निर्माण कर चुका है जिसके बारे में खुलासा NDTV ने नवंबर 2020 में सैटलाइट चित्रों के साथ किया था. Intel लैब के शीर्ष GEOINT रिसर्चर डेमियन साइमोन (Damien Symon) कहते हैं, ''यह चीन और भूटान की ओर से माने गए विवादित क्षेत्र में चल रहे निर्माण और विकास कार्य के अकाट्य सबूत हैं.'' सिमोन ने ही पिछले साल नवंबर में इस नई साइट की पहचान की थी. तस्वीरों में शै...