Posts

Showing posts with the label उत्तरप्रदेशविधानसभाचुनाव2022

UP की जहूराबाद सीट पर सपा के नए साथी ओपी राजभर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे, जानें क्या है गाजीपुर की जनता के दिल में

Image
क्या बड़बोलापन और अति आत्मविश्वास OP Rajbhar पर पड़ेगा भारी? (फाइल फोटो) गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में आखिरी चरण में मतदान होना है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) गाजीपुर की जहूराबाद (Zahoorabad Vidhan Sabha) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. पिछले चुनाव में बीजेपी के साथ रहे ओपी राजभर ने इस पर सपा के साथ गठजोड़ किया है. राजभर को भाजपा और बसपा से कड़ी चुनौती मिल रही है.  यह भी पढ़ें इस सीट पर ओम प्रकाश राजभर, बीजेपी उम्मीदवार कालीचरण राजभर और बीएसपी की सैयदा शादाब फातिमा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. इस सीट से मौजूदा विधायक ओम प्रकाश राजभर हैं. फातिमा, जो राज्य में सपा की मंत्री रह चुकी हैं, अब बसपा उम्मीदवार हैं. दो बार बसपा विधायक रह चुके कालीचरण राजभर इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में हैं.  जहूराबाद की जनता का कहना है कि इस सीट पर ओपी राजभर और कालीचरण राजभर के बीच लड़ाई मानी जा रही थी, लेकिन पूर्व मंत्री शादाब फातिमा की एंट्री ने लड़ाई को रोचक बना दिया है. ओम प्रकाश...

दूसरों ने 'कम्युनल गीत पर सेक्युलर संगीत' की धुन पर वोट लूटे: मुख्तार अब्बास नकवी

Image
राज्य विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान आज से शुरू हो गया है. रामपुर: अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर परोक्ष हमला करते हुए सोमवार को कहा कि अब तक कुछ लोगों ने "कम्युनल गीत पर सेक्युलर संगीत" की धुन पर वोट लूटे हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में लोगों से मतदान करने का आग्रह करते हुए उन्होंने रामपुर के धनियापुर में मीडियाकर्मियों से कहा, ''मैं सभी से वोट डालने की अपील करता हूं. अब तक 'कम्युनल गीत पर सेक्युलर संगीत' की धुन पर कुछ लोगों ने वोट लूटे हैं." नकवी रामपुर के एक मतदान केंद्र पर मौजूद थे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए अपना वोट डाला. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/?feed_id=12342&_unique_id=620b971250d8d

लता मंगेशकर के सम्मान में BJP ने टाली यूपी में घोषणा पत्र की लॉन्चिंग, कार्यक्रम में दी गई श्रद्धांजलि

Image
लखनऊ में बीजेपी नेताओं ने दिवंगत गायिका के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा. लखनऊ: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन के बाद BJP ने  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आज अपने चुनावी घोषणा पत्र (Election Manifesto) की लॉन्चिंग टाल दी है. मंगेशकर का आज सुबह 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सरकार ने उनके निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. भारत रत्न लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा. यह भी पढ़ें उत्तर प्रदेश भाजपा के घोषणा पत्र को लॉन्च करने के कार्यक्रम में लखनऊ पहुंचे नेताओं ने दिवंगत गायिका के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा. इस मौके पर मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्य बीजेपी के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे. 33 की उम्र में ही लता मंगेशकर को दिया गया था 'जहर'; पहली कमाई थी 25 रुपये: जानें- 10 अनसुनी बातें पार्टी ने कहा है कि बाद में उत्तर प्रदेश के लिए घोषणा पत्र जारी करने की तारीख की घोषणा की जाएगी. पहले चरण का विधानसभा च...

"न्योता मुझे नहीं, उन 700 किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए" : जयंत चौधरी

Image
सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी को भी सहमति की संभावना पर विचारक भेजे गए थे. जयंत ने इसके बाद ही ट्वीट किया, "न्योता मुझे नहीं, उन +700 किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए!!" उनका इशारा किसान आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले 700 से ज्यादा किसानों की तरफ था. Ground Report: मुजफ्फरनगर में सपा-आरएलडी गठबंधन के एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट न देने से मुस्लिम नेता नाराज विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर पिछले एक साल में जाट भाजपा के खिलाफ हो गए थे. अब, पहले से कहीं अधिक, वे रालोद नेता चौधरी का समर्थन कर रहे हैं, जिन्होंने राज्य में भाजपा के मुख्य चुनौती समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है. परवेश वर्मा ने कहा, "जयंत चौधरी ने गलत रास्ता चुना है. जाट समुदाय के लोग उनसे बात करेंगे और उनके लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं." उन्होंने फिर से गठबंधन पर विचार करने के लिए जयंत के पार्टी पर भरोसा करने की उम्मीद जताई.  पिछले हफ्तों में, मेरठ बेल्ट में जाट कुछ सीटें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को जाने से बेहद परेशान हैं. गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची ...

सपा में विधायक की टिकट दिलाने के नाम पर पूर्व पुलिस उपाधीक्षक को ही ठगा, दो के खिलाफ केस

Image
हापुड सदर सीट से टिकट दिलाने का किया था वादा लखनऊ: UP Assembly Elections 2022:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी  (सपा) पार्टी से टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने का एक मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार ये ठगी सपा की पूर्व नगर अध्यक्ष रीता चौधरी और उनके पति हरेंद्र द्वारा की गई है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा पार्टी से टिकट दिलाने के नाम पर रीता चौधरी और उनके पति हरेंद्र ने मेरठ निवासी रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक सेन्सरपाल से 50 लाख रुपये ठगे हैं. सेन्सरपाल ने हापुड पुलिस थाने में जाकर इनके खिलाफ केस दर्ज किया है. यह भी पढ़ें केस दर्ज करते हुए सेन्सरपाल ने पुलिस को बताया कि सपा से विधायक का टिकट दिलाने के नाम पर उनसे 50 लाख रुपये लिए गए. लेकिन उम्मीदवारों की सूची जारी हुई तो उसमें उनका नाम नहीं था. जब हापुड सदर सीट से सपा लोकदल गठबंधन प्रत्याशी गजराज सिंह को टिकट दिया गया, उन्हें ठगी का एहसास हुआ. शिकायत दर्ज करते हुए सेन्सरपाल ने कहा कि 16 जनवरी, 2022 को रीता चौधरी ने उन्हें फोन किया और कहा कि वो लखनऊ में हैं. उनकी बात पार्टी के हाईकमान से हुई है. आप 50 लाख र...

'यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार', योगी आदित्यनाथ ने जारी किया पार्टी का चुनावी गीत, सपा को जवाब

Image
सपा और बीजेपी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कैम्‍पेन सांग जारी कर चुकी हैं लखनऊ: उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने चुनावी अभियान को धार देने के लिए नया गीत लांच किया. सपा के चुनावी गीत "अखिलेए आए" के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी का चुनावी गीत जारी किया.बीजेपी के उत्तरप्रदेश ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पार्टी ने इसकी जानकारी दी. इस थीम सांग के शुरुआती दृश्य में ही अयोध्या का भव्य राम मंदिर दिखाया गया है साथ ही मेट्रो ट्रेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ भी साथ दिखाई दे रहे हैं. पूरे गाने के दौरान तेज आवाज में नगाड़े भी बजते दिखाई दे रहे हैं.  यह भी पढ़ें ट्वीट में इस गीत के बोल लिखे गए हैं, "प्रयागराज से मथुरा, काशी तक लखनऊ से लेकर झांसी तक अयोध्या से बिठूर तक शहर-गांव सब दूर-दूर तक गाजीपुर से गाजियाबाद से यूपी भर में शंखनाद से सुनाई पड़ती है यही हुंकार यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार #फिर_से_बीजेपी" प्रयागराज से मथुरा, काशी तक लखनऊ से लेकर झांसी तक अयोध्या से बिठूर ...

UP Polls 2022: 5 दिन पहले सपा में आए इमरान मसूद के तेवर हुए बागी, अब BSP में तलाश रहे जुगाड़

Image
नई दिल्ली: हाल ही में कांग्रेस (Congress) छोड़ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हुए इमरान मसूद (Imran Masood) के तेवर बग़ावती हो गए हैं. 12 जनवरी को इमरान मसूद सपा में शामिल हुए थे उनके साथ कांग्रेस के विधायक मसूद अख़्तर भी सपा में शामिल हुए थे लेकिन इमरान मसूद अब अखिलेश से नाराज़ हो गए हैं क्योंकि इनकी सीट से सपा किसी और को टिकट दे रही है. यह भी पढ़ें सूत्रों की मानें सपा ने बदली परिस्थितियों में इमरान मसूद को MLC बनाने का ऑफ़र दिया है लेकिन इमरान मानने को तैयार नहीं हैं और अब बसपा में अपनी संभावनाएं तलाश रहे हैं. दरअसल, बीजेपी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी के सपा में शामिल होने से अब इमरान मसूद का सियासी समीकरण बिगड़ता दिख रहा है. सूत्रों के मुताबिक इमरान मसूद को पहले नकुड़ से टिकट दिया जाना था लेकिन बीजेपी से आए धर्म सिंह सैनी ने उनका समीकरण बिगाड़ दिया. फिर बेहट विधानसभा टिकट के लिए दावेदारी पेश की गई तो वहां से सपा के नरेश सैनी बीजेपी में शामिल हो गए और वहां से शाही इमाम के दामाद उमर अली खान की दावेदारी पेश हो गई है.  कांग्रेस से सपा में आए पश्चिमी उत्तर प्रदेश...