महाराष्ट्र में 24 घंटों में कोरोना के 25 हजार से ज्यादा केस, मुंबई में एक दिन में कोरोना मामलों का बना नया रिकॉर्ड
मुंबई में कोरोना के नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है (प्रतीकात्मक फोटो) मुंबई : पूरे देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या खतरनाक तरीके से बढ़ रही है. महाराष्ट्र और यहां के महानगर मुंबई में कोरोना के मामलों में आए उछाल ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 26538 नए मरीज दर्ज किए गए जबकि राज्य में 8 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. उधर, महानगर मुम्बई में बुधवार को कोरोना के 15166 नए केस आए, इसमें से 1218 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है जबकि 80 को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है. मुम्बई का आज दर्ज हुआ कोरोना केसों का यह आंकड़ा दूसरी लहर के 'पीक' यानी एक दिन में सबसे ज्यादा 11206 मामलों से भी अधिक है.गौरतलब है कि कल यानी मंगलवार को मुंबई में कोरोना केसों का यह आंकड़ा 10860 था यानी कल एक दिन की तुलना में 4306 मरीजों की संख्या बढ़ी है. यह भी पढ़ें केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री समेत देशभर में कई नेता कोरोना संक्रमित, देखें पूरी लिस्ट गौरतलब है कि पूरी दुनिया सहित भारत में इस समय कोरोना के नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है. ओमिक...