Posts

Showing posts with the label toyota

Nasa के चंद्र मिशन के लिए क्‍यों बढ़ गई है इलेक्ट्रिक कार कंपनियों की अहमियत?

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) एक बार फ‍िर से अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने की योजना बना रही है। आर्टिमिस मिशन इसी की बानगी है। इस साल इस मिशन के लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है और साल 2025 तक आर्टिमिस III (Artemis III) मिशन के साथ चंद्रमा के साउथ पोल के आसपास एक दल को फेरी लगाने के लिए भेजा जाएगा। नासा की योजना है कि इस मिशन के साथ जाने वाले अंतरिक्ष या‍त्र‍ियों को चंद्रमा पर एक हफ्ते के लिए ठहराया जाएगा, ताकि वो लैंडिंग साइट के आसपास के इलाके की खोज कर सकें। इसका मकसद भविष्‍य के मून मिशन के लिए एक बेस कैंप तैयार करना भी है। इन सबके लिए एक उच्‍च क्षमता वाले व्‍हीकल की जरूरत होगी। नासा जिस रोवर और व्‍हीकल्‍स को इस मिशन में शामिल करने की योजना बना रही है, उनमें एक दबावयुक्‍त ‘हैबिटेबल मोबेलिटी प्‍लेटफॉर्म' भी है, जो मिशन में शामिल क्रू को 45 दिनों तक ट्रांसपोर्ट कर सकता है। नासा की जरूरतों के अनुसार, चालक दल के व्‍हीकल को कम से कम एक दशक तक चलने के लिए डिजाइन किया जाना चाहिए। गाड़ी के ड‍िजाइन भविष्‍य में मंगल ग्रह के तैयार होने वाले मिशन में भी मानक का काम करेगा।  इन चुन...

चंद्रमा के लिए व्‍हीकल बना रही Toyota, साल 2040 तक इंसान को बसाने का ‘सपना’

Image
ऑटो मेकर टोयोटा (Toyota) जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ एक व्‍हीकल पर काम कर रही है। इसे चंद्रमा पर उतारने की तैयारी है। कंपनी साल 2040 तक लोगों को चंद्रमा पर रहने में मदद करना चाहती है और उसके बाद मंगल ग्रह पर जाने की तैयारी है। कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के साथ डेवलप किए जा रहे इस व्‍हीकल को लूनार क्रूजर नाम दिया गया है। यह नाम टोयोटा की लैंड क्रूजर स्पोर्ट यूटिलिटी व्‍हीकल को समर्पित है।  टोयोटा मोटर के लूनार क्रूजर प्रोजेक्‍ट के हेड ताकाओ सातो ने कहा कि इस व्‍हीकल के पीछे यह आइ‍डिया है कि लोग कारों में सुरक्षित रूप से खाते हैं, काम करते हैं, सोते हैं और दूसरों से कम्‍युनिकेट करते हैं। अंतरिक्ष के बाहर भी यही किया जाता है। यानी व्‍हीकल को इसी तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।  एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि हम अंतरिक्ष को एक ऐसे क्षेत्र के रूप में देखते हैं, जहां दूरसंचार और अन्य तकनीकों को डेवलप किया जा सकता है। ये इंसान की जिंदगी के लिए मूल्यवान साबित होंगी। टोयोटा के साथ कॉन्‍ट्रैक्‍ट करने वाली कंपन...