Posts

Showing posts with the label DonateaPension

‘Donate-a-Pension’ पहल क्या है?

Image
First Published: March 11, 2022 | Last Updated:March 11, 2022 प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana – PM-SYM) के तहत श्रम व रोज़गार मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘Donate-a-Pension’ पहल लांच की है। मुख्य बिंदु  सहायक कर्मचारियों के लिए पेंशन फंड में योगदान करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। इस पेंशन योजना पहल के तहत नागरिक अपने सहायक कर्मचारियों जैसे ड्राइवर, घरेलू कामगार, सहायक आदि के प्रीमियम योगदान को दान कर सकते हैं। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana – PM-SYM) PM-SYM एक अंशदायी और स्वैच्छिक पेंशन योजना है जिसमें लाभार्थी पूर्व-निर्धारित आयु-विशिष्ट योगदान देता है, जिसका मिलान सरकार द्वारा 50:50 के अनुपात में किया जाता है। PM-SYM की देखरेख श्रम और रोजगार मंत्रालय करता है और इसे भारतीय जीवन बीमा निगम और CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित किया जाता है। LIC इसका पेंशन फंड मैनेजर है। PM-SYM पेंशन प्रणाली के माध्यम से जुटाई गई धन...