Posts

Showing posts with the label CoronaTests

दिल्ली में ICMR की सिफारिश से तीन गुना ज्यादा हो रही कोरोना जांच : स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

Image
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में रविवार को करीब 17 हजार नए मामले आने की आशंका है. नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की कथित ‘कम' जांच की चिंताओं को दूर करने की कोशिश के तहत दावा किया कि यहां पर आईसीएमआर की सिफारिश से तीन गुना अधिक नमूनों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिनकी जांच करने की जरूरत है उनकी जांच की जा रही है.  यह भी पढ़ें केंद्र सरकार के नए दिशा निर्देश के मुताबिक बिना लक्षण वाले लोगों को जांच कराने की जरूरत नहीं है. साथ ही प्रयोगशाला की जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों को भी तबतक जांच कराने की जरूरत नहीं है जबतक उन्हें कोई सहरूगण्ता नहीं है या उनकी उम्र 60 साल से अधिक नहीं है. जैन ने कहा कि नए दिशानिर्देश सोच विचार कर तैयार किए गए हैं. दिल्ली में शुक्रवार को 67,624 नमूनों की जांच की गई जबकि बृहस्पतिवार को 79,578 नमूनों की जांच की गई थी. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को संक्रमण के कुल 28,867 नए मामले आए थे जो महामारी शुरू होने के बाद से अबतक एक दिन में स...