गाजियाबाद और दिल्ली की हवा सबसे खराब, वायु प्रदूषण कम करने की 3 साल की कवायद रही बेकार
दिल्ली, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहरों में, नोएडा में मामूली सुधार नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर की वायु गुणवत्ता सुधारने को लेकर पिछले कुछ सालों में चाहे जितनी चीख पुकार मचती रही हो, लेकिन सारी कवायद बेकार रही है. केंद्र का राष्ट्रीय स्वच्छ हवा कार्यक्रम (NCAP) इसकी हकीकत बयां कर रहा है. तीन साल पहले शुरू हुई इसकी कवायद के बाद भी दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद में वायु प्रदूषण की स्थिति सबसे गंभीर है. रिपोर्ट के मुताबिक तीन साल के दौरान औसत रूप से गाजियाबाद देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा, तो दिल्ली दूसरे नंबर पर है.देश भर में इस कवायद की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी ताकि 132 शहरों में वायु प्रदूषण के सबसे खतरनाक कणों पार्टीकुलेट मैटर (पीएम) के स्तर में वर्ष 2024 तक 20 से 30 फीसदी तक कमी की जा सके. लेकिन उल्टे कई शहरों में पीएम स्तर बढ़ गया. एनसीएपी ट्रैकर से यह सच्चाई सामने आई है. यह भी पढ़ें दिल्ली-NCR, ओडिशा में आज बारिश के आसार, उत्तर भारत में आएगी शीतलहर? ‘गंभीर' श्रेणी में AQI न्यूज पोर्टल ‘कार्बन कॉपी' और महाराष्ट्र के स्टार्टअप ‘रेस्पीरर ...