Posts

Showing posts with the label करत

मंगल ग्रह पर साउंड करती है अजब बर्ताव, नासा ने जारी किए नमूने

Image
NASA ने मंगल ग्रह पर साउंड को लेकर एक स्टडी जारी की है। नासा के Perseverance रोवर ने मंगल पर ध्वनि के कुछ नमूने इकट्ठे किए हैं। इनसे निष्कर्ष निकलता है कि मंगल ग्रह पर साउंड अलग तरह से बर्ताव करती है। स्टडी में पाया गया है कि लाल ग्रह मंगल पर साउंड पृथ्वी की तुलना में धीमी गति से चलती है। यह कुछ अटपटे ढंग से भी बर्ताव करती है। इसके कारण भविष्य में कभी जब मानव यहां बसने की व्यवस्था करेगा तो कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म सेटअप करने में समस्या आ सकती है। साउंड की स्पीड वातावरण के घनत्व पर भी निर्भर करती है। मंगल का वातावरण काफी पतला है इसलिए वहां पर साउंड वेव धीमी गति से चलती है।  धरती पर ध्वनि 343 मीटर प्रति सेकंड की गति से चलती है। कुछ अध्य्यनों में पता चला है कि अधिक घने माध्यम जैसे पानी में ये 1480 मीटर प्रति सेकंड की दर से गति कर सकती हैं। इसलिए ये अधिक घने मीडियम में गति पकड़ती हैं और कम घने मीडियम में धीमी हो जाती हैं। मंगल का वातावरण धरती की तुलना 100 गुना तक पतला है। यह ज्यादातर कार्बन डाइऑक्साइड से बना हुआ है।  नासा ने मंगल पर इकट्ठा की गई साउंड का नमूना रिलीज किया है। आप इसे यहां...

भारत सरकार लांच करेगी ई-पासपोर्ट (e–Passport), जानिए यह क्या है और कैसे काम करता है?

Image
First Published: February 3, 2022 | Last Updated:February 3, 2022 भारत सरकार2022-23 तक ई-पासपोर्ट लॉन्च करेगी। यह नागरिकों की सुविधा को बढ़ाने में मदद करेगा। इसकी घोषणा वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने बजट प्रस्तुति के दौरान की। ई-पासपोर्ट कैसे काम करता है? ई-पासपोर्ट में एक छोटी सिलिकॉन चिप होती है। यह पासपोर्ट के जैकेट के भीतर एम्बेडेड होती है। इस चिप की मेमोरी 64 KB होती है। यह चिप धारक की व्यक्तिगत जानकारी रखती है। इसमें उनके हस्ताक्षर भी शामिल हैं। यह चिप 30 विज़िट स्टोर कर सकती है। बाद के चरणों में, पासपोर्ट में धारक की फोटो और उसका बायोमेट्रिक डेटा होगा। इन पासपोर्ट में आगे और पीछे का कवर मोटा होता है। ई-पासपोर्ट में पारंपरिक पासपोर्ट की तरह ही जानकारी होनी चाहिए। अन्य देशों में ई- पासपोर्ट वर्तमान में 120 देशों में ई-पासपोर्ट का उपयोग किया जाता है। इसमें जर्मनी, अमेरिका, यूके शामिल हैं। इन तीनों देशों में बायोमेट्रिक ई-पासपोर्ट सिस्टम हैं। यानी सिर्फ फिंगर प्रिंट या रेटिनल आइडेंटिफिकेशन के जरिए व्यक्ति के पासपोर्ट की पुष्टि की जाती है। ...

पहली बार वैज्ञानिकों ने विशाल लाल तारे को विस्‍फोट करते हुए देखा, ऐसा था नजारा

Image
अंतरिक्ष में विशाल तारों के मरने की खबरें हमने अक्‍सर पढ़ी हैं। कभी आपने सोचा है कि यह नजारा कैसा होगा? एक तारा पृथ्‍वी से कैसा दिखाई देगा, जब वह अपने अंत के निकट होगा? रिसर्चर्स ने टेलिस्‍कोप का इस्‍तेमाल करके एक विशाल लाल तारे में विस्फोट को देखा। यह तारा पृथ्वी से 120 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित NGC 5731 आकाशगंगा में स्थित था। वैज्ञानिकों ने बताया कि विस्फोट से पहले यह तारा सूर्य से 10 गुना अधिक बड़ा था। इसमें मौजूद हाइड्रोजन, हीलियम और अन्य तत्वों के जरिए जलने के बाद यह फट गया। इस घटना को देखने से पहले खगोलविदों का मानना ​​था कि विस्फोट से पहले विशालकाय तारा शांत था।  यह रिसर्च एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में 6 जनवरी को प्रकाशित हुई है। इसमें कहा गया है कि विशाल तारों में जब विस्‍फोट होता है, उसे देखना मील का पत्‍थर है। इस स्‍टडी के प्रमुख लेखक व्यान जैकबसन-गैलन (Wynn Jacobson-Galan) ने एक बयान में कहा कि विशालकाय लाल तारे को विस्फोट करते देखना एक बड़ी सफलता है।' CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इस‍ विशाल तारे में असामान्य गतिविधि का पता खगोलविदों ने 130 दिन पहले लगाया था। यूनिवर्सिटी ऑ...