Posts

Showing posts with the label Shivpuridistrict

मध्य प्रदेश : शिवपुरी जिले में घर में रखी आतिशबाजी में हुए धमाके से दो की मृत्यु, 9 घायल

Image
MP के शिवपुरी जिले में आतिशबाजी में विस्फोट की घटना में दो की मौत शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया. शिवपुरी के तहसील मुख्यालय बदरवास में एक घर में भारी मात्रा में रखी आतिशबाजी में विस्फोट (fireworks explosion)हो जाने से 2 लोगों की मौत हो गई है और 9  लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को शिवपुरी व गुना रेफर किया गया है. सभी एक ही परिवार के हैं. जानकारी के मुताबिक, पप्पू खान और बबलू खान आतिशबाजी बनाने के साथ फुटकर तौर पर उन्हें बेचने का काम भी करते थे. शादियों का मौसम होने के कारण घर में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी भरी थी. वैसे इनका लाइसेंसी गोदाम सुमेला गांव में है. कलेक्टर का कहना है कि 2 लोगों की मौत हुई है और 6 लोग गंभीर घायल हैं. घायलों को शिवपुरी व गुना के अस्पतालों में भेजा गया है. यह भी पढ़ें शुरुआती जांच में विस्फोट का कारण पटाखे से ही जुड़ा लग रहा है. कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह का कहना है कि एक व्यक्ति की लाश तुरंत मिली थी और एक बाद में. सिंह का कहना है कि घायलों का अस्पताल चल रहा है और इलाज के दौरान ही पता चलेगा कि उनकी स्थिति कितन...