Posts

Showing posts with the label RabriDeviattackonNitishKumar

The Kashmir Files के टैक्स फ्री होने पर CM नीतीश पर भड़कीं राबड़ी देवी

Image
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (फाइल फोटो) पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को मनोरंजन कर से छूट देने के लिए गुरुवार को राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि फिल्म देखने से ‘'लोगों का पेट नहीं भरता है.'' राबड़ी देवी ने विधान परिषद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर इस टिप्पणी के साथ तंज भी कसा कि गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद गुजरात में हुए दंगों पर भी फिल्में बनाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘वे एक फिल्म को कर मुक्त कर रहे हैं. फिल्म देखने से लोगों का पेट नहीं भरता. यह बेरोजगारों को रोजगार नहीं देता है. सत्तारूढ़ सरकार को लगता है कि उसने कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुछ किलोग्राम खाद्यान्न वितरित करके अपने सभी दायित्वों को पूरा कर दिया है.'' यह भी पढ़ें आरजेडी नेता राबड़ी देवी के पति लालू प्रसाद ने तत्कालीन रेल मंत्री के रूप में गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर सवाल उठाए थे. राबड़ी देवी ने यह भी कहा कि पूरे गुजरात में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर फिल्में बनाई जानी चाहिए, जिसके ...