मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज
Aparna Yadav BJP : मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू बीजेपी में शामिल हो सकती हैं (फाइल फोटो) लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो सकती हैं, ऐसी अटकलें काफी तेज हो गई हैं. खबरों के मुताबिक, यह कहा जा रहा है कि बुधवार को अपर्णा यादव बीजेपी का दामन थाम सकती हैं. इन कयासों को बीजेपी के ही एक वरिष्ठ नेता के ट्वीट से भी बल मिला है. हरियाणा बीजेपी के प्रभारी अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा है कि मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बुधवार सुबह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं. यह भी पढ़ें पीएम के साथ सेल्फी पर यादव परिवार से 22वीं राजनेता अपर्णा ने क्या दी सफाई... मुलायम सिंह के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव कल (बुधवार) सुबह 10 बजे, योगी जी की मौजूदगी में भाजपा Join करने जा रही हैं।।
— Arun Yadav (@beingarun28) January 18, 2022 अपर्णा यादव की बीजेपी नेताओं से पहले भी काफी सियासी नजदीकियां रही हैं. हालांकि समाजवादी पार्टी की ने...