Posts

Showing posts with the label BirenSingh

मणिपुर में मुख्यमंत्री पद की रेस हुई दिलचस्प, RSS के करीबी नेता बने तीसरा विकल्प

Image
मणिपुर में रोचक हुई सीएम पद की दौड़ इंफाल: मणिपुर के चुनावों में सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली बीजेपी (BJP) अब एक और बड़ा फैसला लेने वाली है. दरअसल ये फैसला राज्य के अगले मुख्यमंत्री (CM) को लेकर होना है. ऐसे में बीजेपी के भीतर इस बात पर गहन चिंतन हो रहा होगा कि आखिर राज्य की कमान किसके हाथ में सौंपी जाए. पहले दो नामों पर खासतौर पर जिक्र हुआ, लेकिन अब सीएम पद की रेस Race) में दिलचस्प मोड़ आता दिख रहा है. यह भी पढ़ें मणिपुर (Manipur) में मुख्यमंत्री पद के लिए आरएसएस (RSS) द्वारा समर्थित तीसरा दावेदार सामने आया है. दरअसल आरएसएस समर्थित नेता युमनाम खेमचंद सिंह को बीजेपी नेतृत्व ने कल दिल्ली बुलाया था. साथ ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और शीर्ष पद के एक अन्य दावेदार बिस्वजीत सिंह को भी दिल्ली बुलाया गया. सूत्रों ने कहा कि आरएसएस समर्थित नेता बीरेन सिंह और विश्वजीत सिंह के बीच अंदरूनी कलह से बचने के लिए बीजेपी के पास तीसरे विकल्प के रूप में मौजूद है. केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू आज मणिपुर की राजधानी इंफाल जा रहे हैं, जहां वे पूर्वोत्तर राज्य में मुख्यमंत्री की घ...

मणिपुर : पहली बार बीजेपी ने दिए संकेत, बीरेन सिंह ही होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

Image
राज्य में पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को और दूसरे चरण का मतदान 5 मार्च को होगा. गुवाहाटी: मणिपुर ​विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत पाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाती दिख रही है. अब जब मतदान के दिन करीब हैं, तो पार्टी ने राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम से भी पर्दा उठा दिया है. पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा मणिपुर में दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगी और बीरेन सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाएगी. इससे पहले बीजेपी ने कहा था कि वह चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगी. इसी बीच बीजेपी ने मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. इस दौरान सीएम बीरेन सिंह के साथ किरेन रिजिजू, हिमंत सरमा और संबित पात्रा हिंगांग में झंडा फहराने के लिए पहुंचे. यह भी पढ़ें इससे पहले मुख्यमंत्री ​बीरेन सिंह ने भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का विश्वास जताते हुए एनडीटीवी से कहा था कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के कोई आसार नहीं हैं. यहां 60 सालों में से हमारे पास 29 मौजूदा विधायक हैं और इस बार जीतने के चांस भी बहुत ज्य...