Posts

Showing posts with the label RussiaUkraineCrisis

'इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन हो सकता है क्रैश', कड़े प्रतिबंध लगाने पर रूस ने दी धमकी: सूत्रों के हवाले से AFP

Image
यूक्रेन पर हमले के बाद रूर पर प्रतिबंधों का दौर जारी. मास्को: रूस ने अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों पर धमकी देते हुए कहा है कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश हो सकता है. सूत्रों के हवाले से AFP ने उक्त बात की जानकारी दी है. रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) के प्रमुख ने शनिवार को चेतावनी दी. दिमित्री रोगोज़िन (Dmitry Rogozin) के अनुसार, प्रतिबंध रूसी जहाजों के संचालन को बाधित कर सकते हैं. नतीजतन, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश हो सकता है.  यह भी पढ़ें बता दें कि यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का दौर जारी है. संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य G7 देशों ने शुक्रवार को रूस पर अपने आर्थिक प्रतिबंधों को और बढ़ा दिया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका सहित अन्य देशों की ओर से सामूहिक रूप से नई कार्रवाइयां अब रूसी अर्थव्यवस्था को और अधिक प्रभावित करेंगी. यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों की आवाज सुनी गई. रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी के करीब पहुंच गई. कीव में सीएनएन ने आज सुबह के शुरुआती घंटों में विस्फोटों की सुनवाई की सूचना दी. यूक्रेनी राजधानी के ...

रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध से आसमान में पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, भारतीयों की जेब पर पड़ सकता है सीधा असर

Image
सरकारी तेल कंपनियों पर पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है. नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर संकट का साया गहराता जा रहा है. बुधवार को रूस से तेल के आयात पर प्रतिबन्ध लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले के बाद अंतरष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 131 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गयी. महंगा होते कच्चे तेल की वजह से भारतीय तेल कंपनियों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दबाव बढ़ता जा रहा है.   यह भी पढ़ें बता दें कि बुधवार को एक समय कच्चे तेल का ब्रेंट क्रूड इंडेक्स 131.62 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. ब्रेंट क्रूड आयल फ्यूचर पिछले 13 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर है. रूस सऊदी अरब के बाद कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा प्रोडूसर है, लेकिन प्रतिबंधों की वजह से क्रूड आयल सप्लाई नहीं कर पा रहा है. कच्चा तेल महंगा होने से भारत का तेल आयात बिल बढ़ता जा रहा है.  बुधवार को इकनोमिक फोरकास्टिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने आगाह किया कि यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से भारत का चालू खाता घाटा इस साल की तीसरी तिमाही में बढ़कर 23.6 बि...

अब आगे की पढ़ाई कैसे करेंगे ?-यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों की दुविधा पर महाराष्ट्र के मंत्री बोले

Image
मुंबई: रूसी हमले के बाद से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र दुविधा में हैं कि अब वह आगे की पढ़ाई कैसे करेंगे. महाराष्ट्र में भी यूक्रेन संकट के बाद वहां से छात्र वापस लौटे हैं. छात्रों की आगे की पढ़ाई को लेकर  महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने एनडीटीवी से कहा कि महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के चांसलर से मेरी बात हुई है. मैंने उनसे विनती की है कि यूक्रेन के यूनिवर्सिटी से वो संपर्क करें और युद्ध की वजह से वापस आए मेडिकल स्टूडेंट के बारे में उनके विश्वविद्यालय क्या सोच रहे हैं, इसकी जानकारी लें.  यह भी पढ़ें क्या वो यूनिवर्सिटी पढाई ऑनलाइन तरीके से जारी रखने वाले हैं? यह सब हम चर्चा कर पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. हम भारत सरकार के आरोग्य मंत्रालय से और नेशनल मेडिकल कमीशन से इस पर चर्चा करेंगे. हम सारे मेडिकल स्टूडेंट्स से संपर्क कर रहे हैं, उनकी क्या मुश्किलें हैं. यह समझने की कोशिश कर रहे हैं.  EXCLUSIVE : "सिर्फ NDTV ने ही बात की है मुझसे" : कीव के अस्पताल में ज़ख्मी भारतीय छात्र ने कहा छात्रों की मदद करने के लिए भी उनकी यूनिवर्सि...

Russia-Ukraine War ने ऐसे लगाई गेहूं से लेकर कोयले तक में आग, बिगड़ा ग्लोबल सप्लाई चेन का हाल

Image
Russia- Ukraine War का ग्लोबल सप्लाई चेन पर बुरा असर (प्रतीकात्मक तस्वीर) नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का असर ग्लोबल सप्लाई चेन पर भी दिखने लगा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई चीजों के दाम में तेजी आई है. यूक्रेन पर रूसी हमले और उसके बदले में रूस पर लगाए गए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान पैदा हुआ है, जिससे क्रूड ऑयल समेत कमोडिटी मार्केट में कई कमोडिटिज (जिंसों) के दाम में इजाफा हुआ है. गेहूं वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक बाजार में गेहूं के दाम रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं. फिलहाल वैश्विक स्तर पर गेहूं का भाव 11.34 डॉलर प्रति बुशल चल रहा है. यह 2008 के बाद अब तक सबसे ऊंचा स्तर है. एक बुशल 25.4 किलो के बराबर होता है.  अमेरिकी कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में दुनियाभर में कुल गेहूं निर्यात में रूस और यूक्रेन की हिस्सेदारी कुल मिलाकर 29% रहने का अनुमान है.  रूसी आक्रमण से यूक्रेन में गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है तथा प्रतिबंधों और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े व्यवधानों के कारण रूस और यूक्रेन दोनों जगहों से गेहूं...

यूक्रेन से 250 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची

Image
नयी दिल्ली: Russia-Ukraine War: रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की दूसरी निकासी उड़ान रविवार को तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हवाई अड्डे पर यूक्रेन से आए लोगों का गुलाब देकर स्वागत किया. भारत ने शनिवार को यूक्रेन में रूसी सैन्य हमले के बीच फंसे अपने नागरिकों को निकालने का सिलसिला शुरु किया. पहली उड़ान, एआई 1944 शाम को बुखारेस्ट से 219 लोगों को लेकर मुंबई आई. दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची. यह भी पढ़ें एयर इंडिया ने ट्विटर पर सिंधिया की हवाई अड्डे पर निकासी की तस्वीरें साझा कीं. एयरलाइन ने कहा, "विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय नागरिकों की आगवानी का. नागरिकों को 27 फरवरी की सुबह एआई 1942 द्वारा बुखारेस्ट से दिल्ली वापस लाया गया. युद्ध से तबाह यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए यह उड़ान संचालित की गई थी."  #WATCH | Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia & MoS MEA V Muraleedharan welcome the Indian nationals safely evacuated from Ukraine via ...

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा, बदलते घटनाक्रम और स्थिति पर करीब से रख रहे नजर

Image
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली: यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि वह देश के पूर्वी हिस्सों में बदलते घटनाक्रम और स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है. इसके साथ ही दूतावास ने भारतीय नागरिकों से धैर्य से काम लेने और सुरक्षित रहने की अपील की. दूतावास ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि वह भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार अधिकारियों के संपर्क में है. ट्वीट में कहा गया है, “यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में बदलते घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं. हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं. यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों को हमारा संदेश है कि हम आपके साथ हैं.” Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b5/?feed_id=14218&_unique_id=621cf516c120c

'मेरे बेटे को कीव से दिल्ली के लिए लेनी थी फ्लाइट, लेकिन...' : यूक्रेन में फंसे एक छात्र के पिता ने मदद की लगाई गुहार

Image
यूक्रेन पर रूस ने किया हमला नई दिल्ली: रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) पर हमला कर दिया है. हमले का आदेश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिया है. अब भी वहां पर हजारों भारतीय फंसे हैं. यूक्रेन ने रूस के हमलों को देखते हुए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. वहां फंसे लोगों की सलामती के लिए भारत में परिजन उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं.  इस बीच, यूक्रेन में फंसे एक छात्र के चिंतित पिता ने सरकार से मदद करने के लिए अपील की है. उन्होंने एनडीटीवी को बताया कि मेरे बेटे को कीव से दिल्ली के लिए फ्लाइट लेनी थी, लेकिन हवाई क्षेत्र बंद था. उसने हवाई अड्डे पर बम धमाकों की आवाज सुनी. उन्हें हवाई अड्डे से बाहर ले जाया गया और अब वे कीव की सड़कों पर फंसे हुए हैं. अगर आप भारतीय दूतावास को उनसे संपर्क करने के लिए कह सकते हैं, तो मैं उनका मोबाइल नंबर साझा कर सकता हूं. हम बहुत चिंतित हैं.  यह भी पढ़ें रूस ने यूक्रेन का एयरबेस किया नष्ट, रूसी हमले में हुई पहली मौत उन्होंने कहा कि उनके बेटे की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई थी. उसने आज के लिए एक फ्लाइट बुक की.  हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. उसकी पर...

"अगर मोदीजी पुतिन से बात करें तो..." : रूसी हमले के बीच भारत में यूक्रेन के एम्बैसेडर की अपील

Image
नई दिल्‍ली : Ukraine-Russia crisis: रूस की ओर से हमला किए जाने के बाद यूक्रेन ने विश्‍व के दूसरे देशों से मदद और समर्थन की अपील की है. भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा (Igor Polikha)ने  कहा, 'हम भारत से समर्थन देने का आग्रह करते हैं. मोदी जी दुनिया के सबसे शक्तिशाली और सम्‍मानित नेता हैं और आपके रूस के साथ विशेष सामरिक रिश्‍ते हैं.'  यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि मोदीजी यदि पुतिन से बात करते हैं तो हमें उम्‍मीद है कि वे  जवाब देंगे.  हम इस मामले में भारत की ओर से मजबूत आवाज की उम्‍मीद लगाए हुए हैं.' यूक्रेन के राजदूत ने कहा, 'हालात जल्‍द ही नियंत्रण के बाहर हो सकते हैं. ऐसे में यह केवल क्षेत्रीय संकट नहीं रह जाएगा और पूरे विश्‍व के लिए संकट का रूप ले सकता है. ऐसे समय बयान की जरूरत नहीं है, इसके कोइ मायने नहीं हैं, हमें पूरे विश्‍व के समर्थन की जरूरत है. यह न केवल हमारे बल्कि आपको अपने लोगों की सुरक्षा  के लिए जरूरी है. हम भारत का दखल (मामले में) चाहते हैं. रूस के साथ अपने रिश्‍तों के मद्देनजर भारत को इस मामले में और सक्रिय रूप से संलग्‍न होना चाहिए.' यह भी प...

यूक्रेन संकट पर PM मोदी ने पुतिन से की बात, हिंसा रोकने की अपील, भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

Image
नई दिल्ली: यूक्रेन संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गुरुवार रात को बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने हिंसा को तत्काल खत्म करने की अपील की है. साथ ही भारतीयों की सुरक्षा का भी मुद्दा उठाया. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया. इसके बाद, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर धावा बोल दिया. यूक्रेन पर हमले को लेकर दुनियाभर के देश चिंतित हैं और अमेरिका समेत पश्चिमी देश रूस पर कड़ा प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं.  यह भी पढ़ें वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन संकट के आर्थिक असर और विवाद के चलते क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के प्रभाव को कम करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट के अहम मंत्रियों के साथ बैठक की. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री आवास पहुंचे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य अधिकारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे. अधिकारियों और मीडिया ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से सैन्य कार्रवाई की मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार को ...

ऐसे हालात में कैसे न हो घबराहट'': यूक्रेन में फंसे भारतीय स्‍टूडेंट ने NDTV को सुनाई आपबीती

Image
रूस के हमले के कारण पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए स्‍टूडेंट्स, वहां फंसकर रह गए हैं. इन स्‍टूडेंट्स की उम्‍मीद भारत सरकार पर टिकी हुई है और उन्‍हें उम्‍मीद है कि भारत सरकार उनकी सुरक्षित 'घरवापसी' का इंतजाम करेगी. संकट के बीच कई भारतीय, यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास भी पहुंचे और वहां अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया. एक भारतीय स्‍टूडेंट ने बताया कि हमने चार-पांच धमाकों की आवाज सुनी, मेरे कुछ दोस्‍त रो रहे थे. ऐसे हालत में हमेंं घबराहट कैसे नहीं होगी. 'यूक्रेन के Vinnytsia शहर से एक अन्‍य छात्र जुनैद ने NDTV से कहा, 'जब मैंने कीव में अपने दोस्‍तों से बात की तो चार से पांच धमाकों की आवाज सुनी. वे घबराए हुए थे और रो रहे थे.' उन्‍होंने कहा, 'मुझे उम्‍मीद है कि भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा. हम डरे हुए हैं..' यह भी पढ़ें यूक्रेेन के हालात पर बताते हुए एक अन्‍य छात्र अनुभव आर्या ने कहा, 'कई लोग ATM पर खड़े हुए हैं. इसके पास ही मेडिकल शॉप है. यहां काफी भीड़ है और कोई कार्ड स्‍वीकार नहीं कर रहा है. सभी को कैश चाहिए .'  इस भारतीय स्‍टूडेंट ने बताया...

'बॉम्ब शेल्टर में चले जाएं', रूसी हमले के बीच भारत की यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सलाह; ये है लोकेशन

Image
नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस के हमले से मुश्किलें बढ़ गई हैं. यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने यहां फंसे भारतीयों के लिए शाम बजे तीसरी एडवाइजरी की है. भारतीय दूतावास ने कहा, "हम जानते हैं कि कुछ जगहों पर एयर सायरन और बम की चेतावनी सुनाई दे रही है. यदि आप भी ऐसी किसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तो गूगल मैप पर बम से बचाव वाले नजदीकी आश्रय स्थलों का विवरण उपलब्ध है, जिनमें से कई आश्रय स्थल भूमिगत मेट्रो में स्थित हैं." दूतावास ने कहा कि कीव में रहने वालों के लिए, कीव शहर प्रशासन का आधिकारिक लिंक भी दिया गया है.  यह भी पढ़ें यूक्रेन में 18,000 के करीब भारतीय हैं, जिनमें से कई स्टूडेंट्स हैं. फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया का विभान भेजा गया था, लेकिन यह विमान वापस आ गया है क्योंकि यूक्रेन ने वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है.  विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा, "चूंकि यूक्रेन में एयर स्पेस बंद हो गया है इसलिए हमने फ्लाइट के जरिये भारतीयों को वापस लगाने के उपायों को फिलहाल रोक दिया है. हम यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वैकल्प...

अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबन्ध लगाये

Image
First Published: February 23, 2022 | Last Updated:February 23, 2022 अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन (Joe Biden) ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा है कि मास्को द्वारा पूर्वी यूक्रेन में दो अलगाववादी क्षेत्रों को स्वतंत्र मान्यता देना रूसी आक्रमण की शुरुआत है। मुख्य बिंदु  अमेरिका ने डोनेट्स्क और लुहान्स्क की स्वतंत्रता को मान्यता देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की आड़ में रूसी सैनिकों की तैनाती को अधिकृत करने के रूस के फैसले की आलोचना की है। अमेरिका द्वारा किए गए प्रतिबंध ने रूस के संप्रभु ऋण और देश के दो वित्तीय संस्थानों को टारगेट किया है जिसमें रूस का सैन्य बैंक शामिल है। इन प्रतिबंधों का मतलब है कि रूस अब पश्चिमी और यूरोपीय बाजारों से धन नहीं जुटा पाएगा। यह प्रतिबंध क्यों लगाए गए? रूसी सरकार ने लुहान्स्क पीपल्स रिपब्लिक और डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक को स्वतंत्र क्षेत्रों के रूप में मान्यता दी और यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में सैन्य उपस्थिति स्थापित करने के लिए उनके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका ने इस समझौते को यूक्रेन...

Ukraine संकट के बीच Air India का बड़ा ऐलान, भारत से यूक्रेन के बीच शुरू होंगी 3 उड़ानें

Image
एयर इंडिया ने यूक्रेन के लिए शुरू की बुकिंग. (प्रतीकात्मक तस्वीर) नई दिल्ली: यूक्रेन (Ukraine) में बढ़ते संकट और वहां रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों की मांग को देखते हुए एयर इंडिया (Air India) ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले हफ्ते भारत और यूक्रेन के बीच तीन उड़ानें संचालित करेगी. विमानन कंपनी ने बताया कि ये उड़ानें 22, 24 और 26 फरवरी को यूक्रेन रवाना की जाएंगी. कंपनी ने कहा है कि इन उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू हो गई हैं. यह भी पढ़ें यूक्रेन में भारतीय दूतावास के ट्विटर हैंडल से भी इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई. AIR INDIA FLIGHTS (KYIV-DELHI) on 22, 24 & 26 February 2022. #FlyAI @MEAIndia @PIB_India @DDNewslive @DDNational @IndianDiplomacy @PTI_News pic.twitter.com/J7ELC2Vrml — India in Ukraine (@IndiainUkraine) February 18, 2022 रूस ने नौसेना अभ्यास के लिए काला सागर में युद्धपोत भेजने के अलावा यूक्रेन से सटी सीमा पर लगभग एक लाख सैनिक तैनात कर रखे हैं, जिससे यूक्रेन पर रूस के संभावित हमले को लेकर नाटो देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं. हालांकि, रूस यूक्रेन पर हमले की किसी भी योजना से ...