Posts

Showing posts with the label PMImranKhancrisis

पाकिस्तान की इमरान सरकार गई तो भारत पर क्या होगा असर?

Image
नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान का जाना लगभग तय हो गया है. गुरुवार से उनकी सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस होगी. उससे पहले बुधवार को वो राष्ट्र के नाम संबोधन करने वाले थे, लेकिन सेना प्रमुख जनरल बाजवा से मुलाक़ात के बाद उन्होंने ये संबोधन रद्द कर दिया. उधर विपक्षी दलों ने मिलकर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की और कहा ये देश के भविष्य का सवाल है. पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में इमरान ख़ान सरकार के ख़िलाफ़ 28 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव रखा जा चुका है जिस पर गुरुवार यानी 31 मार्च से बहस शुरू होनी है. माना जा रहा है कि 3 अप्रैल तक इस पर मतदान हो जाएगा. जिस तरह की स्थितियां हैं उनमें साफ़ दिख रहा है इमरान काफ़ी कमज़ोर विकेट पर हैं और उनका विकेट गिरना तय है. यह भी पढ़ें अब सवाल यह उठता है कि अगर पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार जाती है तो इसका भारत पर क्या असर पड़ेगा. क्या पाकिस्तान और भारत के बीच दोबारा से बातचीत का दौर शुरू होगा.  इमरान खान ने इस्तीफे की चर्चा के बीच टाला देश के नाम संबोधन, प्वाइंट्स में समझें पाक का सियासी घमासान अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ कमर आगा ने एनडीट...