Posts

Showing posts with the label artificialsun

चीन ने ‘कृत्रिम सूर्य’ (artificial sun) पर प्रयोग किया

Image
First Published: January 10, 2022 | Last Updated:January 10, 2022 चीन ने हाल ही में चीन के पूर्वी प्रांत अनहुई में हेफ़ेई भौतिक विज्ञान संस्थान में ‘कृत्रिम सूर्य’ पर एक प्रयोग किया। मुख्य बिंदु 10,000 से अधिक चीनी और विदेशी वैज्ञानिक शोधकर्ताओं ने 948 मिलियन डॉलर की इस परियोजना में भाग लिया, जिसे Experiential Advanced Superconducting Tokamak (EAST) कहा जाता है। EAST एक फ्यूजन रिएक्टर है, जो हाल के परीक्षण में 70 मिलियन डिग्री सेल्सियस पर लगभग 20 मिनट तक सफलतापूर्वक चला।  यह सूर्य से पांच गुना अधिक गर्म था। पृष्ठभूमि EAST प्रणाली परमाणु संलयन (nuclear fusion) की प्रक्रिया को दोहराती है, जो 2006 में चालू हुई थी। इस प्रयोग ने जून 2021 में 160 मिलियन डिग्री सेल्सियस के तापमान पर पहुंचकर एक रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो सूर्य से दस गुना अधिक गर्म था। Experimental Advanced Superconducting Tokamak (EAST) EAST हेफ़ेई, चीन में स्थित एक सुपरकंडक्टिंग टोकामक चुंबकीय संलयन ऊर्जा रिएक्टर (superconducting tokamak magnetic fusion energy reactor) है। चीनी विज्ञान अकादमी...

आर्टफिशियल सूर्य के जरिए 2026 तक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में साउथ कोरिया

Image
साउथ कोरियाई सरकार उसके पहले आर्टफिशियल सूर्य ‘KSTAR' के लिए एक तकनीक विकसित करने की योजना बना रही है। एएनआई के मुताबिक, इसके तहत 300 सेकंड के लिए 100 मिलियन डिग्री तापमान बनाए रखने की तैयारी है। परमाणु संलयन तकनीक के व्‍यवसायीकरण के लिए 300 सेकंड जरूरी न्यूनतम समय है। मिनिस्‍ट्री ऑफ साइंस एंड ICT ने 30 दिसंबर को घोषणा की कि उसने कोरिया इंस्टि‍ट्यूट ऑफ फ्यूजन एनर्जी में 16वीं राष्ट्रीय संलयन समिति का आयोजन किया। इस दौरान 'परमाणु संलयन एनर्जी डेवलपमेंट की चौथी बुनियादी योजना (2022-2026)' को अंतिम रूप दिया। साइंस मिनिस्‍ट्री हर 5 साल में परमाणु संलयन ऊर्जा डेवलपमेंट के लिए अपनी पॉलिसीज के लक्ष्य निर्धारित करता है। योजना के अनुसार, मिनिस्‍ट्री KSTAR एक्‍सपेरिमेंट्स के क्षेत्र में ऑपरेटिंग तकनीक में सुधार करती रहेगी। बीते वक्‍त में इसके अच्‍छे परिणाम सामने आए हैं। जैसे- इस साल 30 सेकंड के लिए 100 मिलियन डिग्री अल्ट्रा-हाई तापमान मेंटेन किया गया था। अब 2026 तक ऐसी तकनीक विकसित की जानी है, जो 300 सेकंड के लिए इतना तापमान मेंटेन कर सके।  आर्टफिशियल सूर्य के रोशनी और गर्मी पैद...