Posts

Showing posts with the label BJPMLAKetkiSingh

VIDEO: ' तुम्हारी तहसील में आग लगा...' - 'बुलडोजर' को लेकर तहसीलदार पर भड़कीं बीजेपी विधायक

Image
बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने दी तहसीलदार को धमकी, वीडियो हुआ वायरल बलिया: यूपी के बलिया की बांसडीह विधानसभा से बीजेपी की विधायक केतकी सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्षेत्र के तहसीलदार मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार सिंह को धमकी दे रही है कि तुम्हारी तहसील में आग लगा देंगे. दरअसल, तहसीलदार द्वारा एक गांव में ग्राम सभा की जमीन पर अतिक्रमण किए हुए घर को गिराने के लिए बुलडोजर भेजा गया था,जिसके बाद विधायक ने तहसीलदार को धमकी देते हुए कहा जा रहा है कि आपने मेरी बात का सम्मान नहीं किया और बुलडोजर भेज दिया. अगर उसका घर गिर जाता तो आपके तहसील में आग लगा देती. पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. बुलडोजर की कार्रवाई से भड़की बासडीह से BJP विधायक केतकी सिंह, तहसीलदार के सामने ही तहसील जलाने की धमकी दी और विधायक के साथ आए उनके समर्थकों ने तहसीलदार की जमकर बेइज़्ज़ती की ⁦ @ndtv ⁩ pic.twitter.com/bWbi3qk6k9 — Saurabh shukla (@Saurabh_Unmute) April 28, 2022 यह भी पढ़ें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं. ...