यूपी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग, एक गिरफ्तार
नई दिल्ली : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में अपनी कार पर फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है. ओवैसी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके जब वे दिल्ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई. ओवैसी ने कहा, 'हम सभी सुरक्षित है.' हैदराबाद से सांसद ने कहा कि घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हापुड़ के नजदीक टोल प्लाजा पर हुई. शूटर अपने हथियार छोड़कर फरार हो गए. सूत्रों ने बताया कि इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. AIMIM chief Asaduddin Owaisi says that bullets were fired upon his vehicle near Chhajarsi toll plaza when he was heading to Delhi after election campaigning in Kithaur, Meerut (in UP) today. Visuals from the spot. pic.twitter.com/0VBamMqyt0
— ANI (@ANI) February 3, 2022 यह भी पढ़ें कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गयी। 4 राउंड फ़ायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ...