Posts

Showing posts with the label blueorigin

रॉकेट में आई ‘खराबी’, Jeff Bezos की कंपनी ब्लू ओरिजिन की 5वीं टूरिस्‍ट स्‍पेस फ्लाइट कैंसल

Image
अंतरिक्ष की उड़ान अब सिर्फ रिसर्च तक सीमित नहीं है। यह नई दुनिया का टूरिस्‍ट प्‍लेस बन रही है, जिसके जरिए लोग स्‍पेस का सफर कर रहे हैं। हालांकि अभी यह काफी महंगा टूरिज्‍म है। पिछले महीने हमने स्‍पेसएक्‍स के रॉकेट पर सवार होकर तीन यात्रियों को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) की उड़ान भरते हुए और वहां से सफलतापूर्वक पृथ्‍वी पर लैंड करते हुए देखा था। Axiom Space ने इस मिशन को तैयार किया था और हरेक अंतरिक्ष यात्री को 420 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे। अरबपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) भी स्‍पेस फ्लाइट संचालित करती है। कल इसकी पांचवीं ह्यूमन स्‍पेस फ्लाइट प्रस्‍तावित थी, जिसमें अब देरी हो गई है।  जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की कंपनी अपने न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्‍हीकल के अगले मिशन ‘NS-21' के लॉन्च का लक्ष्य बना रही थी। रिपोर्टों के अनुसार, अब इस प्‍लान को टाल दिया गया है। न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्‍हीकल एक रॉकेट है, जिसे ब्‍लू ओरिज‍िन ने बनाया है। न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्‍हीकल में एक रॉकेट और एक कैप्सूल होता है। इन दोनों को ही दोबारा इस्‍तेमाल किया जा सकता है।  ब्लू ओरिजिन...

इंसान को दोबारा चंद्रमा पर उतारने के लिए Nasa तैयार करेगी एक और मून लैंडर

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) अपने आर्टिमिस प्रोजेक्‍ट (Artemis project) के तहत एक बार फ‍िर से इंसान को चंद्रमा पर भेजने की तैयारी कर रही है। अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने के लिए नासा ने कई प्राइवेट स्‍पेसक्राफ्ट इस्‍तेमाल करने की योजना बनाई है। शुरुआत में उसने सिर्फ एलन मस्क के मालिकाना हक वाली स्पेसएक्स (SpaceX) को चुना था। अब ऐसा लगता है कि नासा अपनी रणनीति पर फ‍िर विचार कर रही है। नासा ने इस हफ्ते ऐलान किया कि वह अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक अन्‍य प्राइवेट मून लैंडर के डेवलपमेंट को सपोर्ट करना चाहती है। आर्टेमिस प्रोग्राम का मकसद लगभग तीन दशक बाद इंसान को चंद्रमा पर उतारना है और इस दशक के आखिर तक वहां एक स्थायी उपस्थिति तैयार करना है। नासा ने फ्यूचर के अंतरिक्ष मिशन के लिए चंद्रमा को एक लॉन्‍चपैड की तरह इस्‍तेमाल करने की योजना भी बनाई है। वह चंद्रमा से मंगल ग्रह पर पहुंचना चाहती है।  अगले कुछ हफ्तों में नासा एक ड्राफ्ट जारी करेगी, ताकि स्पेसएक्स के साथ-साथ लूनार लैंडर को डेवलप करने के लिए मार्केट में दूसरा दावेदार लाया जा सके। इससे आगे चलकर चंद्रमा पर लैंडिंग स...