रॉकेट में आई ‘खराबी’, Jeff Bezos की कंपनी ब्लू ओरिजिन की 5वीं टूरिस्ट स्पेस फ्लाइट कैंसल
अंतरिक्ष की उड़ान अब सिर्फ रिसर्च तक सीमित नहीं है। यह नई दुनिया का टूरिस्ट प्लेस बन रही है, जिसके जरिए लोग स्पेस का सफर कर रहे हैं। हालांकि अभी यह काफी महंगा टूरिज्म है। पिछले महीने हमने स्पेसएक्स के रॉकेट पर सवार होकर तीन यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की उड़ान भरते हुए और वहां से सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लैंड करते हुए देखा था। Axiom Space ने इस मिशन को तैयार किया था और हरेक अंतरिक्ष यात्री को 420 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे। अरबपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) भी स्पेस फ्लाइट संचालित करती है। कल इसकी पांचवीं ह्यूमन स्पेस फ्लाइट प्रस्तावित थी, जिसमें अब देरी हो गई है। जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की कंपनी अपने न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्हीकल के अगले मिशन ‘NS-21' के लॉन्च का लक्ष्य बना रही थी। रिपोर्टों के अनुसार, अब इस प्लान को टाल दिया गया है। न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्हीकल एक रॉकेट है, जिसे ब्लू ओरिजिन ने बनाया है। न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्हीकल में एक रॉकेट और एक कैप्सूल होता है। इन दोनों को ही दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्लू ओरिजिन...