इंडियन ऑयल कारपोरेशन (IOC) ने देश भर में 1000 EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए
First Published: February 20, 2022 | Last Updated:February 20, 2022 18 फरवरी, 2022 को इंडियन ऑयल ने घोषणा की कि, उसने भारत में 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन (EVCS) स्थापित किए हैं। मुख्य बिंदु इंडियन ऑयल ने 1,000 से अधिक ईवी चार्जिंग पॉइंट्स की सफल तैनाती के साथ, भारत में ईवी क्रांति को सक्षम करने में कई मील के पत्थर हासिल किए हैं। इंडियन ऑयल आगामी तीन वर्षों में 10,000 ईंधन स्टेशनों पर ईवी चार्जिंग सुविधाएं प्रदान करने जा रहा है। इंडियन ऑयल का पहला EV चार्जर इंडियन ऑयल ने 2017 में जनता के लिए नागपुर में अपना पहला ईवी चार्जर स्थापित किया था। अब, इसके चार्जिंग पॉइंट कई राज्यों और राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 500 शहरों में मौजूद हैं। इसके अलावा, इंडियन ऑयल अगले तीन वर्षों में राजमार्गों को ई-हाईवे में बदलने के लिए 3000 से अधिक चार्जिंग स्टेशनों का आधार स्थापित करने की योजना बना रहा है। ‘नेशनल मिशन फॉर ट्रांसफॉर्मेटिव मोबिलिटी एंड बैटरी स्टोरेज’ (National Mission for Transformative Mobility and Battery Storage) के अनुसार, इंडियन ऑयल मुंबई,...