Posts

Showing posts with the label NIARaids

NGO के जरिए टेरर फंडिंग मामले में श्रीनगर में एनआईए की छापेमारी, कई वित्तीय दस्तावेज बरामद

Image
NIA ने कहा कि छापेमारी कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता के आवास पर की गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर) श्रीनगर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने रविवार को यहां एनजीओ आतंकवाद वित्तपोषण मामले में छोपेमारी की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. हालांकि एजेंसी ने उस व्यक्ति का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया, जिसके घर छापेमारी की गई. अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज के सोनवार स्थित आवास पर की गई, जिसे एजेंसी ने पिछले साल 23 नवंबर को गिरफ्तार किया था. यह भी पढ़ें एनआईए ने कहा कि कश्मीर में कुछ गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्टों, सोसाइटी और संगठनों ने अलगाववादी और आतंकवादी संगठनों की ओर से धन का संग्रह और हस्तांतरण किया. इस मामले में श्रीनगर के सोनवर बाग में छापेमारी की गई. एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा, “एक संदिग्ध व्यक्ति के परिसर में आज की गई छापेमारी में वित्तीय लेनदेन से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए. मामले की जांच जारी है.'' (इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।) Source link https://myrevolution.in/politi...

NIA का जम्मू-कश्मीर में बड़ा एक्शन, आतंकवाद से जुड़े मामलों में कई जगहों पर छापे

Image
संदिग्धों के ठिकानों से आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल उपकरण बरामद (फाइल फोटो) जम्मू: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बुधवार को दो मामलों के संबंध में जम्मू-कश्मीर में करीब दर्जनभर स्थानों पर छापेमारी (J&K Raids) की. पहला मामला आईईडी बरामद होने से संबंधित है जबकि दूसरा मामला आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा युवाओं को भर्ती करने से जुड़ा है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि छापेमारी की कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ मिलकर की गई. उन्होंने बताया कि दो मामलों में संदिग्धों के ठिकानों से आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए. प्रवक्ता ने कहा कि पिछले साल 27 जून को जम्मू के भटिंडी इलाके से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' (आईईडी) की बरामदगी के सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि लश्कर द्वारा युवाओं को कट्टरपंथी बनाने, उकसाने और भर्ती करने का मामला पिछले साल दर्ज किया गया था और इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. READ ALSO: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहि...