"फिर से रोका गया" : एमनेस्टी इंडिया के पूर्व प्रमुख ने कोर्ट से मिली 'राहत' के बाद किया ट्वीट
आकार पटेल ने एमनेस्टी के खिलाफ मनी लांड्रिंग के आरोपों को 'बेतुका' बताया है नई दिल्ली : एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के पूर्व प्रमुख आकार पटेल ने गुरुवार शाम को ट्वीट किया कि उन्हें फिर एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से रोका गया. उन्होंने इस मसले पर अपने ट्वीट में लिखा, 'फिर से आव्रजन (immigration) पर रोक दिया गया है. सीबीआई ने मुझे अब तक लुकआउट सर्कुलर से बाहर नहीं किया है.'दिल्ली की विशेष कोर्ट द्वारा गुरुवार को विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (FCRA) मामले में पटेल के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर नोटिस को तुरंत वापस लेने का आदेश के बाद उन्होंने यह ट्वीट किया है. एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'बेंगलुरू एयरपोर्ट पर आव्रजन की ओर से कहा गया कि सीबीआई में कोई उनकी कॉल का जवाब नहीं दे रहा है.' have been stopped at immigration again. cbi has not taken me off their look out circular
— Aakar Patel (@Aakar__Patel) April 7, 2022 यह भी पढ़ें गौरतलब है कि दिल्ली की एक अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को विदेशी योगदान नियमन अधिनियम के कथित उल्लंघन के एक मामले में एम...