उत्तर प्रदेश में जिस पार्टी की ओर ओबीसी का झुकाव हो, वह सरकार बनाती है : अनुप्रिया पटेल
[ad_1]
राज्य की कुल आबादी के 40 प्रतिशत से अधिक लोग ओबीसी में आते हैं. लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सहयोगी और अपना दल (Apna Dal) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राजनीतिक इतिहास साफ दिखाता है कि उत्तर प्रदेश में जिस पार्टी या गठबंधन को ओबीसी का समर्थन मिलता है, वही सत्ता में आता है. देश के राजनीतिक रूप से सबसे अहम राज्य में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के फिर से सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए यह महत्वपूर्ण है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जाए. केंद्रीय मंत्री ने एक साक्षात्कार में वरिष्ठ भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस जातिगत समीकरण को आकार दिया, उसने राजग को एक के बाद एक तीन चुनावों में भारी जीत दिलाई. उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह जी ने सभी जातियों खासतौर से ओबीसी को उचित स्थान देकर जातियों का एक गुलदस्ता बनाकर उत्तर प्रदेश में बहुत खूबसूरती से काम किया.'' उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मतदाताओं के बीच राजग की ‘‘अच्छी स्थिति'' है. उन्...