Posts

Showing posts with the label AndhraPradesh

आंध्र प्रदेश: जगन रेड्डी कैबिनेट में बड़े बदलाव के संकेत, पुरानी टीम में 90% बदलाव की संभावना - सूत्र

Image
आंध्र प्रदेश: जगन रेड्डी कैबिनेट में बड़े बदलाव के संकेत हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है. खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी  (YS Jagan Mohan Reddy) अपने मंत्रिमंडल को भंग करने और नए मंत्रियों को लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. साल 2024 विधानसभा चुनाव से पहले जगन मोहन रेड्डी के इस संकेत से सियासी हलचल बढ़ गई है. एनडीटीवी को सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर 3 बजे कैबिनेट की बैठक में बड़े कदम उठाए जाने की संभावना है. साथ ही मंत्रियों को कथित तौर पर अपना त्यागपत्र जमा करने के लिए कहा जाएगा. बताया जा रहा है कि 90 प्रतिशत पुरानी टीम को हटा दिया जाएगा.  यह भी पढ़ें बैठक के लिए 20 सूत्री एजेंडा रखा गया  है. हालांकि, बड़ा बदलाव ये अप्रत्याशित नहीं है. क्योंकि पहले ही जगन मोहन रेड्डी ने कहा था कि वह अपने कार्यकाल के बीच में पूरी तरह से नई टीम के लिए जाएंगे. यह दिसंबर 2021 में होना था, लेकिन महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा. मुख्यमंत्री ने कल शाम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और कथित तौर पर उन्हें सूचित किया कि वह अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करेंगे. मुख...

ISRO ने रडार इमेजिंग सैटेलाइट किया लॉन्‍च, साल 2022 के पहले मिशन में दो अन्‍य उपग्रह भी शामिल

Image
रडार इमेजिंग सैटेलाइट को उच्च गुणवत्ता वाली तस्‍वीरें उपलब्‍ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है. नई दिल्‍ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) के 2022 के पहले प्रक्षेपण अभियान के तहत पीएसएलवी-सी 52 के जरिये धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 को लॉन्‍च किया गया. इसके लिए रविवार सुबह 25 घंटे की उलटी गिनती शुरू हुई थी. आज सुबह दो छोटे उपग्रहों के साथ ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (Polar Satellite Launch Vehicle) लॉन्च किया गया. ईओएस-04 एक ‘रडार इमेजिंग सैटेलाइट' (Radar Imaging Satellite) है. ईओएस-04 को कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान तथा बाढ़ मानचित्रण जैसे अनुप्रयोगों एवं सभी मौसम स्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है. EOS-04 का वजन 1,710 किलोग्राम है. India's Polar Satellite Launch Vehicle PSLV-C52 injected Earth Observation Satellite EOS-04, into an intended sun synchronous polar orbit of 529 km altitude at 06:17 hours IST on February 14, 2022 from Satish Dhawan Space Centre,...

आंध्र प्रदेश ने 13 नए जिले बनाये

Image
First Published: January 28, 2022 | Last Updated:January 28, 2022 आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार ने हाल ही में 13 नए जिले बनाए हैं। संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के आधार पर जिलों का निर्माण किया गया था। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 26 हो गई है। नए जिले विशाखापत्तनम में अराकू लोकसभा क्षेत्र को दो जिलों में विभाजित किया गया है। आंध्र प्रदेश के 26 जिले हैं – श्रीकुलम, विजयनगरम, मान्यम, अल्लूरी सीताराम राजू जिला, विशाखापत्तनम, श्री बालाजी जिला, चित्तौड़, अन्नामय्या, वाईएसआर कडप्पा, श्री सत्यसाई जिला, अनंतपुरम, नंदयाल, कुरनूल, एसपीएस नेल्लोर, प्रकाशम, पलनाडु, बापटला, गुंटूर, एनटीआर जिला, कृष्णा, एलुरु, पश्चिम गोदावरी, पूर्वी गोदावरी, कोना सीमा, काकीनाडा, अनाकापल्ली। इससे पहले 1979 में अविभाजित आंध्र प्रदेश में एक नया जिला बनाया गया था। यह विजयनगरम जिला था। भारत में नए जिले कैसे बनते हैं? नया जिला बनाने की शक्ति राज्य सरकार के हाथ में है। यह या तो राज्य विधानसभा में एक कानून पारित करके या एक कार्यकारी आदेश के माध्यम से किया जाता है।...

'मुझे अंधेरे वाले कमरे में प्रताड़ित किया गया' : महिला ने आंध्र पुलिस पर लगाया बर्बरता का आरोप

Image
आंध्र प्रदेश पुलिस पर महिला के लगाए आरोपों से इंकार किया है... चित्तूर: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के चित्तूर में पुलिस थाने में हिरासत में एक महिला की कथित तौर पर पिटाई और प्रताड़ना का मामला सामने आया है. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में लक्ष्मी नगर कॉलोनी की एम उमामहेश्वरी ने दावा किया कि चित्तूर 1 टाउन पुलिस स्टेशन के पास पुलिस अधिकारियों ने उन्हें परेशान किया और मालिक द्वारा चोरी के आरोप को स्वीकार करने के लिए दबाव डाला गया, जो कि बिल्कुल झूठ था. महिला का कहना है कि चित्तूर की जिला कारागार के अधीक्षक के यहां वह घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थीं. यह भी पढ़ें उमामहेश्वरी ने बताया कि वेणुगोपाल रेड्डी और उनकी पत्नी के बीच कुछ गायब रुपयों को लेकर झड़प हुई थी. उस समय वह उनके घर पर ही काम कर रही थीं. उस समय दोनों ने चोरी हुए रुपयों के बारे में पूछताछ भी की थी, जिसका जवाब महिला ने साफतौर पर यह कहकर दे दिया था कि उसे रुपयों के बारे में कोई जानकारी नहीं है.वहीं बाद में वेणुगोपाल रेड्डी ने उमामहेश्वरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करा...

देखें VIDEO : जब बैलगाड़ी पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे CJI, गांव वालों ने ऐसे किया उनका स्वागत

देखें VIDEO : जब बैलगाड़ी पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे CJI, गांव वालों ने ऐसे किया उनका स्वागत