असम में भी इलाकों के नाम बदलेंगे, CM बोले-जो नाम सभ्यता-संस्कृति से अलग वो...
असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने कई स्थानों के नाम बदलने का ऐलान किया गुवाहाटी: मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे बीजेपी शासित राज्यों की तर्ज पर असम में भी कई जगहों के नाम बदलने की तैयारी है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने बुधवार को इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि जल्द ही एक असम में एक पोर्टल प्रारंभ किया जाएगा. इसके जरिये पूरे असम (Assam) के उन स्थानों के नाम बदलने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे जो कि राज्य की संस्कृति और सभ्यता को नहीं दर्शाते हैं.मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी के दूसरे मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन के मौके पर सोमवार को कहा था कि गुवाहाटी में काला पहाड़ समेत कुछ जगहों का नाम बदला जाएगा. हालांकि किन जगहों के नाम बदले जाएंगे या सरकार खुद क्या नामों को लेकर सुझाव देगी, इसका अभी पता नहीं चला है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'नाम में बहुत कुछ है. किसी शहर, कस्बे या गांव के नाम में उसकी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता की झलक मिलनी चाहिए. हम पूरे असम में ऐसी जगहों के नाम बदलने को लेकर सुझाव आमंत्रित करने के लिए एक पोर्टल की शुरुआत करेंगे जोकि हमारी सभ्यता, संस...