Posts

Showing posts with the label NationalStockExchangeNSE

NSE की पूर्व चीफ चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार, 'हिमालयन योगी' के साथ साझा की थी संवेदनशील जानकारी

Image
नई दिल्ली: NSE की पूर्व सीईओ  चित्रा रामकृष्ण (Chitra Ramakrishna) को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी के पहले केंद्रीय जांच एजेंसी उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी थी. चित्रा रामकृष्णन ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि वो एनएसई के मामलों में एक 'हिमालयन योगी' के साथ जानकारी साझा करती रही थीं. हालांकि बाद में उस योगी की पहचान उनके पूर्व सहयोगी के तौर पर ही हुई, जिसे उन्होंने मोटे वेतन पर रखा था. सेबी ने चित्रा रामकृष्ण पर गोपनीय जानकारियां लीक करने का आरोप लगाया है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तीन साल सीईओ रहीं चित्रा रामकृष्ण के बारे में इस खुलासे के बाद शेयर बाजार में हड़कंप मच गया था. इस घोटाले की जांच में देरी को लेकर भी सवाल उठे थे. चित्रा रामकृष्ण के ईमेल की जांच पड़ताल से इस पूरे घटनाक्रम का पता चला था और जांच केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपी गई थी.  यह भी पढ़ें 'सेशेल्स जाने की रखो तैयारी...'- हिमालय वाले योगी ने NSE की पूर्व चीफ चित्रा रामकृष्ण से ईमेल पर कहा था  नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्‍ण के निर्णय़ों को कथित तौर पर प्रभाव ड...