Posts

Showing posts with the label UPassemblyelection2022

UP की जहूराबाद सीट पर सपा के नए साथी ओपी राजभर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे, जानें क्या है गाजीपुर की जनता के दिल में

Image
क्या बड़बोलापन और अति आत्मविश्वास OP Rajbhar पर पड़ेगा भारी? (फाइल फोटो) गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में आखिरी चरण में मतदान होना है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) गाजीपुर की जहूराबाद (Zahoorabad Vidhan Sabha) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. पिछले चुनाव में बीजेपी के साथ रहे ओपी राजभर ने इस पर सपा के साथ गठजोड़ किया है. राजभर को भाजपा और बसपा से कड़ी चुनौती मिल रही है.  यह भी पढ़ें इस सीट पर ओम प्रकाश राजभर, बीजेपी उम्मीदवार कालीचरण राजभर और बीएसपी की सैयदा शादाब फातिमा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. इस सीट से मौजूदा विधायक ओम प्रकाश राजभर हैं. फातिमा, जो राज्य में सपा की मंत्री रह चुकी हैं, अब बसपा उम्मीदवार हैं. दो बार बसपा विधायक रह चुके कालीचरण राजभर इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में हैं.  जहूराबाद की जनता का कहना है कि इस सीट पर ओपी राजभर और कालीचरण राजभर के बीच लड़ाई मानी जा रही थी, लेकिन पूर्व मंत्री शादाब फातिमा की एंट्री ने लड़ाई को रोचक बना दिया है. ओम प्रकाश...

UP Polls: बाहुबली MLA मुख्तार अंसारी को मुचलके पर रिहा करने के आदेश, मगर रिहाई में फंसा पेंच

Image
(फाइल फोटो) मऊ (उत्तर प्रदेश): मऊ जिले की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने बृधवार को गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मामले में मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को निजी मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिये.  यह भी पढ़ें मुख्तार के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट के मामले में बांदा जेल में निरूद्ध विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बुधवार को हुई. उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्तार अंसारी ने विशेष न्यायाधीश से अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 436 ए का लाभ देते हुए रिहा करने का अनुरोध किया. एमपी/एमएलए अदालत के न्यायाधीश दिनेश कुमार चौरसिया ने मुख्तार अंसारी के प्रार्थनापत्र पर उनके अधिवक्ता दारोगा सिंह और अभियोजन पक्ष को सुनने के बाद उन्हें रिहा करने की अर्जी को स्वीकार कर लिया. अदालत ने मुख्तार अंसारी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया. साथ ही रिहाई का परवाना बांदा जेल भेजे जाने का आदेश दिया. मुख्तार की तरफ से अदालत में दिये गये प्रार्थनापत्र में कहा गया था कि दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के गैंगस्टर एक्ट के मामले में वह नौ स...

UP विधानसभा चुनाव 2022: दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग, इन दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

Image
Assembly Election: आज उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है. नई दिल्‍ली : UP Assembly Polls 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. दूसरे चरण में प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्‍गज नेताओं की प्रतिष्‍ठा दांव पर है, जिनमें समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान भी शामिल हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन 55 सीटों में से 38 पर जीत दर्ज की थी. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान में नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर में वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण के चुनाव में 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.  प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है. यह शाम 6 बजे तक चलेगा.  समाजवादी पार्टी नेता आजम खान प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं. आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं.  उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी भी अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं,...

जब बुलंदशहर में अखिलेश-जयंत का प्रियंका गांधी से हुआ सामना, देखें वायरल वीडियो

Image
इन दिनों यूपी में चुनाव का मौसम आ चुका है. सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में लग चुकी हैं. जनता के बीच जाकर नेतागण जनता से वोट की उम्मीद कर रहे हैं. आरोप-प्रत्यारोप के ज़रिए राजनेता वोटर्स को रिझाने में लगे हैं. यूं तो सोशल मीडिया पर लाखों वीडियोज़ राजनीति से प्रेरित मौजूद हैं, मगर आज हम जो आपको वीडियो दिकाने जा रहे हैं वो ज़रा हटके हैं. दरअसल ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr News) का है. जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव-रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे सामने आ गए. जैसे ही इनकी नज़रें आपस में मिलीं, ये तीनों आपस में एक दूसरे का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी़ से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें वीडियो देखें #WATCH | Bulandshahr | Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra and SP chief Akhilesh Yadav-RLD chief Jayant Chaudhary wave at and greet each other after they came face to face during their respective election campaigns for #UttarPradeshElection2022 pic.twitter.com/OW...

''ड़ेढ साल पहले हमने तय कर लिया था, बीजेपी छोड़ेगे'' : NDTV से बोले यूपी के मंत्री रहे धर्मपाल सैनी

Image
उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और योगी आदित्‍यनाथ सरकार को लगातार झटके लग रहे हैं. पिछले तीन दिनों में योगी सरकार के तीन मंत्री और कुछ विधायक इस्‍तीफा दे चुके हैं. मंगलवार को राज्‍य सरकार के मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने इस्‍तीफा दिया तो बुधवार को बारी दारा सिंह चौहान की थी. मौर्य और दारा सिंह, दोनों ही ओबीसी वर्ग के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं. गुरुवार को मंत्री धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini)  ने भी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. तीनों मंत्री ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. सैनी पश्चिमी यूपी के सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट से विधायक हैं. NDTV से बात करते हुए धर्म सिंह सैनी ने कहा, 'हम लोगों ने डेढ़ साल पहले तय कर लिया था कि बीजपी छोड़ेंगे. हम लोग सिर्फ सही समय का इंतज़ार कर रहे थे. ' यह भी पढ़ें उन्‍होंने कहा, ' सही समय आज आ गया है, हम लोग बीजेपी को हराएंगे.योगी सरकार में जन प्रतिनिधियों की नहीं सुनी जा रही था. मैं जनाधार वाला नेता हूं टिकट कटने से नहीं डरता हूं.  स्वामी प्रसाद मौर्य जी के साथ जाऊंगा.' सैनी ने कहा, ...