Posts

Showing posts with the label instagram

हबल टेलीस्‍कोप का 32वां जन्‍मदिन, Nasa ने शेयर की आकाशगंगाओं के ग्रुप की तस्‍वीर

Image
हबल स्पेस टेलीस्‍कोप को अंतरिक्ष में 32 साल पूरे हो गए हैं और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) इसे सेल‍िब्रेट कर रही है। एक सिंगल इमेज के जरिए नासा ने गहरे अंतरिक्ष की पांच आकाशगंगाओं को दिखाया है। यह व्‍यू काफी बेहतरीन है। याद रहे कि हबल स्पेस टेलीस्कोप को 24 अप्रैल 1990 को लॉन्च किया गया था। इसे अगले ही दिन डिप्‍लॉय कर दिया गया था। यह सप्‍ताह इस टेलीस्‍कोप का 32वां जन्‍मदिन है। हबल ने 20 मई 1990 को अपनी सर्विस शुरू की थी।  नासा ने जो इमेज शेयर की है, वह हिक्सन कॉम्पैक्ट ग्रुप 40 (Hickson Compact Group 40) नाम की आकाशगंगाओं का एक समूह है। इस ग्रुप में एक विशाल और अण्डाकार आकाशगंगा भी शामिल है, जो अरबों सितारों, तीन स्‍पाइरल आकाशगंगाओं और एक लेंटिकुलर (लेंस के जैसी) आकाशगंगा के साथ चमकती है। यह इमेज एक वीडियो का हिस्सा है, जिसमें हबल की सीनियर प्रोजेक्‍ट साइंटिस्‍ट डॉ. जेनिफर वाइसमैन इस इमेज के बारे में और टेलीस्‍कोप के महत्‍व के बारे में बता रहे हैं।    वीडियो में वाइसमैन ने समझाया कि हिक्सन कॉम्पैक्ट ग्रुप 40 में आकाशगंगाओं को एक गुरुत्वाकर्षण डांस में साथ रखा जाता है। यह एक ...

अंतरिक्ष से खींची माउंट एवरेस्‍ट की तस्‍वीर, ISS पर सवार यात्रियों का कमाल!

Image
इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) पर सवार अंतरिक्ष यात्रियों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) की एक आश्चर्यजनक तस्वीर खींची है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में बर्फ से ढकी कई चोटियों के साथ पहाड़ों का एरियल व्‍यू दिखाई दे रहा है। जमीन से ऐसी तस्‍वीर नजर नहीं आ सकती, क्‍योंकि तब पहाड़ बहुत बड़े दिखाई देते हैं। अंतरिक्ष से देखने पर यह आपस में मिलते-जुलते नजर आते हैं। एरियल इमेज देखने पर पहाड़ों को पहचानना भी मुश्किल होता है। यह भी समझ नहीं आता कि कौन सा पॉइंट सबसे ऊंचा है।     नासा ने इस पोस्‍ट को कैप्‍शन दिया है, ऐसा माउंट एवरेस्ट आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। पृथ्वी का सबसे ऊंचा पहाड़ अंतरिक्ष से एकदम अलग दिखाई देता है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन पर सवार एक अंतरिक्ष यात्री ने माउंट एवरेस्ट की यह सीधी तस्‍वीर ली है। माउंट एवरेस्‍ट की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 29,029 फीट (8,848 मीटर) है।   नासा ने अपने कैप्‍शन में यह भी लिखा कि भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटो में टकराव की वजह से यह पहाड़ हर साल लगभग 1 सेंटीमीटर ऊ...

चलते हुए जहाज जैसी गैलेक्सी! हबल टेलीस्कोप ने खींची शानदार तस्‍वीर

Image
हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) ने हमारे ब्रह्मांड की अनेकों बेहतरीन इमेजेस खींची हैं। हाल ही में इस टेलीस्‍कोप ने एक और आश्चर्यजनक और खूबसूरत इमेज शेयर की है। इस बार टेलीस्‍कोप ने NGC 3318 गैलेक्‍सी (आकाशंगगा) को कैप्‍चर किया है। इस तस्‍वीर को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने अपने ऑफ‍िशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। NGC 3318 के बाहरी किनारे ऐसे लगते हैं, जैसे आकाश में कोई जहाज चल रहा हो। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि NGC 3318 एक बेहतरीन ‘खगोलीय घटना' की जगह रहा है। इस विशाल सुपरनोवा की खोज एक शौकिया खगोलशास्त्री ने साल 2000 में की थी।  NGC 3318 और पृथ्वी के बीच की दूरी 115 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है। फोटो शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों के अंदर इस इंस्टाग्राम पोस्ट को 7,000 से अधिक लोगों ने लाइक किया। कुछ दिनों पहले नासा ने भी यही तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कुछ सप्‍ताह पहले टकराती हुई आकाशगंगाओं की की एक इमेज भी शेयर की थी। इसे हबल टेलीस्कोप ने खींचा था। ये आकाशगंगाएं पृथ्वी से 215 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर एक तारामंडल में स्थित थी...