भारत में 3.2 लाख करोड़ रुपये (42 अरब डॉलर) का निवेश करेगा जापान
First Published: March 20, 2022 | Last Updated:March 20, 2022 हाल ही में जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) भारत की यात्रा पर आये हैं। उन्होंने नई दिल्ली में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के साथ मुलाकात की। मुख्य बिंदु इस दौरान जापान के प्रधानमंत्री ने कहा कि जापान अगले पांच वर्षों में भारत में 3.2 लाख करोड़ रुपये (42 अरब डॉलर) का निवेश करेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रेस बयान में कहा कि भारत दुनिया के लिए ‘मेक इन इंडिया’ के लिए असीम संभावनाएं प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (Dedicated Freight Corridor) और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (Mumbai-Ahmedabad High-Speed Rail) जैसी भारत की प्रमुख परियोजनाओं में जापान का सहयोग उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने इस योगदान के लिए जापान का आभार व्यक्त किया है। भारत-जापान भारत और जापान सालाना 2 + 2 वार्ता का आयोजन करते हैं। अमेरिका के बाद जापान ऐसा दूसरा देश है जिसके साथ भारत का ऐसा संवाद प्रारूप है। जापान को भारत पेट्रोलियम उत्पाद, रसा...