Posts

Showing posts with the label SoniaGandhi

अहम कैम्प से पहले राजस्थान में संतुलन बनाने की कोशिश में है कांग्रेस

Image
यह भी पढ़ें :  गहलोत के बेटे वैभव को टिकट देने के लिए पैरवी की थी : सचिन पायलट सूत्रों के अनुसार, सचिन पायलट पिछले कुछ हफ्तों के दौरान गांधी परिवार से तीन बार मुलाकात कर चुके हैं. पिछले सप्ताह सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने पत्रकारों से कहा था, "मैंने इस बारे में बात की है कि कैसे ढर्रे को तोड़ा जा सकता है, और राजस्था में सत्ता में लौटा जा सकता है... मैंने सचमुच कड़ी मेहनत की है, और पार्टी को आगे देखना चाहिए..." सचिन पायलट ने ज़ोर देकर यह भी कहा कि उन्हें अपनी भूमिका को लेकर फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया है. उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा साफ-साफ कहा है कि किसी भी भूमिका में अपना काम करूंगा, लेकिन मैं अपने राज्य राजस्थान पर निश्चित रूप से फोकस करना चाहूंगा..." राजस्थान में दिसम्बर, 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. दो साल पहले, सचिन पायलट ने 18 विधायकों को साथ लेकर विद्रोह किया था, जिसके चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 100 से भी ज़्यादा विधायकों को एक रिसॉर्ट पर टिकाने के लिए विवश हो गए थे. गांधी परिवार कई हफ्तों तक तनावपूर्ण माहौल में तल्ख बातचीत के बाद ही स...

कांग्रेस के आंतरिक चुनाव: सोनिया गांधी ने सदस्यता अभियान के आखिरी दिन किया डिजिटली नामांकन

Image
कांग्रेस के आंतरिक चुनावों के लिए सोनिया का आईडी कार्ड नई दिल्‍ली : अगले माह होने वाले कांग्रेस के आंतरिक चुनावों के पहले, सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने पार्टी सदस्‍य के रूप में डिजिटल रूप में नामांकन किया है. कांग्रेस के विशेष सदस्यता अभियान के आखिरी दिन शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया पार्टी की डिजिटल सदस्य बनीं. अब तक 2.6  करोड़ से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  डिजिटल रूप में सदस्‍य के तौर पर नामांकन किया है जबकि तीन करोड़ अन्‍य कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 137 साल पुराने इतिहास में पहली बार की जा रही इस कवायद में पेपर नामांकन सिस्‍टम के जरिये खुद को एनरोल किया है. कांग्रेस में यह कवायद कई राज्‍यों के चुनाव में पार्टी की हार और संगठन और नेतृत्‍व में बदलाव के लिए कई नेताओं-कार्यकर्ताओं की ओर से उठाई जा रही मांग के चलते की जा रही है.   यह भी पढ़ें हाल के समय में कांग्रेस के कई असंतुष्‍ट नेता, पार्टी की चुनाव प्रक्रिया और कथित बोगस सदस्‍यता को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. इसके मद्देनजर पार्टी ने एक मेंबरशिप ऐप तैयार किया है जिसमें पार्टी नेता व कार्यकर्ता चार स्‍तरीय सत्‍यापन प्रक्रिय...

'कांग्रेस के नेता आपसी मतभेद भुला पार्टी को करें मजबूत ...' : CPP की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी

Image
CPP की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद भवन में आज कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी मीटिंग जल्द बुलाया जाएगा. साथ ही जल्द ही चिंतन शिविर के आयोजन करने की बात कही. उन्होंने पार्टी की मजबूती पर जोर दिया और कहा कि वक्त है कि कांग्रेस के नेता आपसी मतभेद भुला कर पार्टी को मजबूत करें, क्योंकि देश के लिए कांग्रेस जरूरी है.  यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि बीजेपी की विभाजनकारी नीति चल रही है. ये बाज नहीं आ रहे हैं. जमीन पर संघर्ष जरूरी है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं से महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने की बात कही. जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों को लेकर उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधा.   सोनिया गांधी ने सीपीपी की बैठक में कहा कि पार्टी में एकता सर्वोपरि है और मैं इसे सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठाने को तैयार हूं.  जो सुझाव मिले हैं , उनपर काम कर रहे हैं.  सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पुनरुत्थान न सिर्फ पार्टी के लिए, बल्कि देश के लोकतंत्र और समाज के लिए आवश्यक है. उन्होंने शिवि...

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने माना, अमरिंदर सिंह को 'बचाना' गलती थी: सूत्र 

Image
सोनिया गांधी ने अमरिंदर सिंह को लेकर बैठक में अपनी बात रखी. (फाइल फोटो) नई दिल्‍ली : कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee) की रविवार को आयोजित बैठक में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) को पार्टी की राज्य इकाई के भीतर उनके खिलाफ बढ़ते हुए गुस्‍से के बावजूद बचाना एक गलती थी. सूत्रों ने NDTV को इस बारे में बताया है. कांग्रेस ने पिछले हफ्ते पांच राज्यों के चुनावों में अपने खराब प्रदर्शन पर मंथन के लिए रविवार को करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक की थी. कांग्रेस अपने दम पर जिन तीन राज्‍यों में शासन कर रही थी, उसमें से उसने एक को खो दिया है.   यह भी पढ़ें सूत्रों ने कहा कि बैठक में जब एक वरिष्ठ नेता ने पिछले साल के आखिर में अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के समय पर सवाल उठाया तो सोनिया गांधी ने हस्तक्षेप किया और कहा कि इसके लिए उन्हें दोषी ठहराया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने सिंह को लंबे समय तक बचाया.   गांधी परिवार ने की इस्तीफे की पेशकश, जैसा कि NDTV ने पहले ही दी थी खबर गांधी परिवार के नेतृत्‍व प...

चुनावी हार के बाद कांग्रेस की अहम बैठक, सरकार को घेरने की नई रणनीति पर चर्चा

Image
10 जनपथ पर कांग्रेस की हुई अहम बैठक नई दिल्ली: CWC Meeting : उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election Results) में पराजय के बाद आज कांग्रेस की संसदीय रणनीति समिति की बैठक हुई. बैठक 10 जनपथ में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई. साथ ही विपक्ष के साथ मिलकर सरकार को घेरने की बात हुई. बैठक में आए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने यूक्रेन से छात्रों की वापसी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के लिए एमएसपी जैसे मुद्दों पर चर्चा की. इस मौके पर के सी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे. यह बैठक पांच राज्यों में कांग्रेस की करारी हार को देखते हुए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी.  यह भी पढ़ें गौरतलब है कि यह बैठक ऐसे वक्त हुई, जब कांग्रेस के असंतुष्ट धड़े जी-23 के कुछ नेताओं ने शुक्रवार रात को बैठक की थी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर हुई इस बैठक में मनीष तिवारी और अन्य नेता शामिल हुए थे. उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में कांग्रेस कोई खास कमाल नहीं कर पाई है, वहीं पंजाब में उसने बुरे...