Posts

Showing posts with the label Punjabelections

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने माना, अमरिंदर सिंह को 'बचाना' गलती थी: सूत्र 

Image
सोनिया गांधी ने अमरिंदर सिंह को लेकर बैठक में अपनी बात रखी. (फाइल फोटो) नई दिल्‍ली : कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee) की रविवार को आयोजित बैठक में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) को पार्टी की राज्य इकाई के भीतर उनके खिलाफ बढ़ते हुए गुस्‍से के बावजूद बचाना एक गलती थी. सूत्रों ने NDTV को इस बारे में बताया है. कांग्रेस ने पिछले हफ्ते पांच राज्यों के चुनावों में अपने खराब प्रदर्शन पर मंथन के लिए रविवार को करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक की थी. कांग्रेस अपने दम पर जिन तीन राज्‍यों में शासन कर रही थी, उसमें से उसने एक को खो दिया है.   यह भी पढ़ें सूत्रों ने कहा कि बैठक में जब एक वरिष्ठ नेता ने पिछले साल के आखिर में अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के समय पर सवाल उठाया तो सोनिया गांधी ने हस्तक्षेप किया और कहा कि इसके लिए उन्हें दोषी ठहराया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने सिंह को लंबे समय तक बचाया.   गांधी परिवार ने की इस्तीफे की पेशकश, जैसा कि NDTV ने पहले ही दी थी खबर गांधी परिवार के नेतृत्‍व प...

"केजरीवाल ने कहा ..." : नवजोत सिद्धू ने बताया कि 'आप' में शामिल होने की बात क्यों हुई विफल?

Image
आप प्रमुख केजरीवाल को 'असुरक्षित' बताते हुए सिद्धू ने कहा, 'केजरीवाल नहीं चाहते थे कि मैं विधायक का चुनाव लड़ूं. उन्होंने कहा कि आप प्रचार करें, हम आपकी पत्नी को चुनाव लड़ाएंगे, उन्हें मंत्री बनाएंगे.' सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल ने उनकी पार्टी के नेताओं दुर्गेश पाठक और संजय सिंह को उनके घर भेजा. उन्होंने कहा कि "मैं उनसे नहीं मिला. मेरी पत्नी ने आग्रह किया कि आपको मिलना चाहिए. मैंने उनसे मुलाकात की और उनसे पूछा, 'आपके पास क्या है? क्या मुझे राज्यसभा छोड़ देना चाहिए? क्या आपके पास राज्यसभा के लिए जगह है?'" सिद्धू एक बैठक के बाद केजरीवाल के पास गए. उन्हें बताया गया कि उनकी भूमिका केवल प्रचार करने की होगी. सिद्धू ने कहा, "कल्पना कीजिए, एक चार बार का सांसद उनके पास जाता है और कहता है कि मैं पंजाब के लिए आया हूं. और फिर छोटेपुर (आप के पंजाब संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर जिन्हें बाद में बर्खास्त कर दिया गया था) कहते हैं कि भगवंत (मान) ने उन्हें बताया (सही है या गलत, छोटेपुर बताएंगे) कि सिद्धू आए तो हमारा बाजार बंद हो जाएगा." उनके कांग्रेस में शामिल...

अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा करेंगे CM चन्नी, बोले-दूसरों की छवि बिगाड़ना उनकी आदत

Image
चन्नी ने दावा किया कि ‘आप’ नेता ने सारी हदें पार कर दी हैं. चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘आप' नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. अवैध खनन मामले में चन्नी के भतीजे सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी करने के बाद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता की ईमानदारी पर सवाल उठाए थे. चन्नी ने आरोप लगाया कि दूसरों की छवि बिगाड़ने के लिए उन पर बेबुनियाद आरोप लगाना केजरीवाल की आदत है. कांग्रेस नेता ने कहा कि अतीत में देखा जा चुका है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को बाद में कैसे भाजपा नेता नितिन गडकरी, दिवंगत अरुण जेटली और शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगनी पड़ी थी. यह भी पढ़ें अपने निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब में संवाददाताओं से बातचीत में चन्नी ने दावा किया कि ‘आप' नेता ने सारी हदें पार कर दी हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा. मैंने अपनी पार्टी से इस बाबत अनुमति मांगी है. मैं ऐसा करने को मजबूर हूं... वह मुझे बेईमान बताते फिर रहे हैं और अपने ट्...

पंजाब में AAP के CM उम्‍मीदवार भगवंत मान से सुनिए राजनीति के 'जंगल बुक' की कहानी

Image
नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम की घोषणा की है. पार्टी के सर्वे में 93.3 फीसदी लोगों ने सरदार भगवंत मान को पसंद किया है. जब इसी पर NDTV ने भगवंत मान से बातचीत की तो उन्होंने कहा, 'आज पंजाब की इतिहास में बड़ा दिन है. क्योंकि इतिहास में पहली बार हुआ है कि सीएम उम्मीदवार को लेकर लोगों से पूछा गया. साढ़े 21 लाख लोगों ने विश्वास जताया, जिससे मेरा हौसला बढ़ा. लेकिन साथ ही मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ गई.' यह भी पढ़ें मान ने कहा कि, 'मैं बहुत बहुत शुक्रगुजार हूं कि पार्टी ने मुझे इस काबिल समझा. मैं वादा करता हूं कि तनदेही से जिम्मेदारी निभाऊंगा. कोई ताजपोशी नहीं. आज सिर्फ चेहरे का ऐलान हुआ है. ये काम तो हम 10 मार्च को करेंगे. जब पंजाब के लोग अपनी सरकार बनाएंगे और खुशियां मनाएंगे. जिसमें सभी फैसले उनके अपने होंगे. उनकी मर्जी के मुताबिक होंगे.' एक पूछे गए सवाल के जवाब में मान ने NDTV से कहा, 'मेरे लिए पंजाब में च...

31 दिसंबर को पटियाला में 'शांति मार्च' का नेतृत्व करेंगे अरविंद केजरीवाल: भगवंत मान

Image
यह शांति मार्च पंजाब की शांति और समृद्धि को समर्पित होगा. चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 31 दिसंबर को पटियाला में 'शांति मार्च' निकालेगी. आप पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शांति मार्च पंजाब की शांति और समृद्धि को समर्पित होगा. मंगलवार को जारी एक वीडियो संदेश के माध्यम से सांसद मान ने कहा कि, "षडयंत्र के तहत पिछले कुछ दिनों से पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल और भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी या लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट इसका एक प्रयास है, लेकिन पंजाब अपने सामाजिक बंधन और भाईचारे के लिए जाना जाता है. पंजाब के लोग, भले ही उनका धर्म या जाति कुछ भी हो, नफरत या भय के प्रति उनके दिल में कोइ जगह नहीं है." यह भी पढ़ें पंजाब में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले बार-बार सामने आ रही ऐसी असमाजिक घटनाओं पर सवाल उठाते हुए मान ने कहा कि यह गंदी और ओछी राजनीति का नतीजा है जो लोगों की भावनाओं या जीवन को आहत करके अपने चुनावी एजेंडे (मनसूबों) को पूर...

हमारी सरकार बनी तो छह महीने में पंजाब से खत्म करेंगे नशा, सुधारेंगे माहौल : अरविंद केजरीवाल

हमारी सरकार बनी तो छह महीने में पंजाब से खत्म करेंगे नशा, सुधारेंगे माहौल : अरविंद केजरीवाल