Posts

Showing posts with the label DenseFogInDelhi

राजधानी में छाई घने कोहरे की चादर, वायु गुणवत्ता ' खराब' श्रेणी में बरकरार

Image
अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है नई दिल्ली: Delhi Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है. सफदरजंग वेधशाला में आर्द्रता का स्तर 95 फीसदी दर्ज किया गया. इस वेधशाला के आंकड़ों को शहर के लिए आधिकारिक माना जाता है. यह भी पढ़ें पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोधी रोड वेधशाला में पारा आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से एक डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर सर्द स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है. ये भी पढ़ें - दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9197 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट में 3 फीसदी की गिरावट अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. रविवार को अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘खराब' श्र...