गोवा पहुंचा अजान विवाद, हिन्दू संगठन ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के खिलाफ उठाई मांग
गोवा में हिंदू जनजागृति समिति ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर रोक लगाने की मांग की पणजी: मस्जिदों में लाउडस्पीकर (mosques loudspeakers) के जरिये अजान का विवाद अब गोवा (Goa) भी पहुंच गया है. गोवा के एक हिन्दूवादी समूह ने मंगलवार को मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को रोकने की मांग की है. इसके लिए बीजेपी सरकार से प्रशासनिक आदेश लागू करने का आह्वान किया गया है.गोवा में हिंदू जनजागृति समिति (Hindu Janajagruti Samiti) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी मामू हेगे से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा. समिति के गोवा संयोजक मनोज सोलंकी ने कहा कि हाई कोर्ट की गोवा पीठ ने प्रशासन को निर्देश दिया था कि वह मार्च 2021 में वरुण प्रियोलकर द्वारा दायर एक याचिका पर संज्ञान ले जिसके बाद उत्तरी गोवा के अतिरिक्त कलेक्टर ने अजान के लिए लाउडस्पीकर के अवैध इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने उत्तरी गोवा के अतिरिक्त कलेक्टर को प्रियोलकर की शिकायत का समाधान करने का निर्देश दिया है. यह भी पढ़ें ज्ञापन में कहा गया कि अतिरिक्त जिला मज...