Posts

Showing posts with the label UShatecrime

US : एयरपोर्ट पर भारतीय मूल के सिख टैक्सी चालक पर हमला, उसकी पगड़ी गिराई

Image
जॉन एफ कैनेडी (जेएफके) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर की घटना है. न्यूयॉर्क( अमेरिका): न्यूयॉर्क में जॉन एफ कैनेडी (जेएफके) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने भारतीय मूल के एक सिख टैक्सी चालक पर हमला किया, उसकी पगड़ी गिरा दी और उसके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में यह घटना सामने आई है. यह अमेरिका में नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध का एक और संदिग्ध मामला है. यह भी पढ़ें नवजोत पाल कौर ने ट्विटर पर चार जनवरी को 26 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें एक व्यक्ति हवाई अड्डे के बाहर एक सिख टैक्सी चालक पर हमला करता दिख रहा है. कौर ने बताया कि हवाई अड्डे पर खड़े एक अन्य व्यक्ति ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया था. यह वीडियो किसी तारीख का है इसकी जानकारी नहीं दी गई है. वीडियो में व्यक्ति को पीड़ित के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है. वह वीडियो में सिख व्यक्ति को बार-बार पीटते और मुक्के मारते दिख रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उसने सिख व्यक्ति की पगड़ी भी गिरा दी. कौर ने कहा, ‘यह वीडियो जॉन एफ कैनेडी अ...