Posts

Showing posts with the label Electioncommission

"केंद्र से चुनाव आयोग डर गया है" : नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं होने पर मनीष सिसोदिया

Image
मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार और भाजपा कें समाने घुटने टेक दिए हैं. नई दिल्ली: दिल्ली में तीनों नगर निगमों के लिए चुनावों की तारीखों की बुधवार को घोषणा नहीं होने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि आज लोकतंत्र की हत्या का दिन है. केंद्र की भाजपा से चुनाव आयोग से डर गया है. ऐसे संविधान कैसे बचेगा? केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग पर दवाब डाला और चुनाव आयोग ने चुनाव का ऐलान रोक दिया. दिल्ली में भाजपा ने 15 साल से भ्रष्टाचार किया है. आज AAP की 272 में से 250 सीट आ रही हैं. दिल्ली के दिल में आया कि MCD में केजरीवाल तो भाजपा घबरा गयी और तारीख टलवा दी. यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि भाजपा में चुनाव का सामना करने की हिम्मत नहीं है. भाजपा के कुकर्म जनता जानती है लेकिन चुनाव आयोग क्यों झुक गया? चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार और भाजपा कें समाने घुटने टेक दिए हैं. मोदी जी कल को हारने के डर से देश कें चुनाव टाल देंगे? भाजपा अगर हार रही है तो अच्छे काम करें चुनाव से डर कर न भागे. भाजपा से कहना चाहता हूं क...

UP Election 2022: सपा के गढ़ आजमगढ़ में क्या BJP बढ़ा पाएगी अपनी सीटें, क्या हैं सियासी समीकरण?

Image
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान जारी है आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान जारी है. अंतिम चरण के लिए आजमगढ़ में भी अलग-अलग बूथों पर वोटिंग जारी है. आजमगढ़ सपा का गढ़ रहा है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने साल 2019 के आम चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट जीती थी. भाजपा ने आजमगढ़ विधानसभा सीट से सपा के दुर्गा प्रसाद यादव के खिलाफ अखिलेश मिश्रा को मैदान में उतारा है. सपा के दुर्गा प्रसाद यादव का इस सीट पर दबदबा रहा है. 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की 10 विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही भाजपा जीत पाई थी. वहीं सपा पांच सीटों पर विजयी रही थी.  सात चरणों वाले उत्तर प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा. इस बीच, दक्षिण वाराणसी के मऊ में भी मतदान जारी है. मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही (संत रविदास नगर) के नौ जिलों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 613 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.  इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चरण में भाजप...

UP Election 2022 Phase 7 Live Updates: यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी, वाराणसी में यूक्रेन से लौटी छात्रा वोट डालने पहुंची

Image
यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी UP Election 2022 Phase 7 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान जारी है. इस चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र सहित नौ जिलों की कुल 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह नौ बजे तक 8.58% वोटिंग हुई है. वहीं 11 बजे तक 21.55 प्रतिशत मतदान हुआ. करीब 2.06 करोड़ मतदाता चुनाव लड़ रहे 613 उम्मीदवारों की किस्मत पर आज मुहर लगाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और अखिलेश यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ में भी आज वोटिंग हो रही है. 2017 में बीजेपी ने 54 सीटों में 36 सीटें जीती थीं. वहीं सपा ने 2017 में 11 सीटें जीती थीं. मायावती ने भी 6 सीटें जीती थीं. वाराणसी में सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने प्रचार किया था. यहां पर पीएम मोदी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जनता से वोट मांगते दिखे.  इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चरण में भाजपा का साथ छोड़कर इस बार सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे सुभासपा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम...

'मुलायम सिंह यादव का 'आशीर्वाद' उनकी बहू की पार्टी के साथ है'- अपर्णा यादव पर बोले BJP नेता

Image
मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन किया है लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है. इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला (Prem Shukla) ने शुक्रवार को दावा किया कि मुलायम सिंह यादव दिल से समाजवादी पार्टी के साथ नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद उनकी बहू की पार्टी के साथ है. गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन किया है.  यह भी पढ़ें भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए शुक्ला ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया था, तो उन्होंने कहा था कि वह वहां प्रचार करने नहीं जाएंगे. लेकिन आज उनकी (सपा) स्थिति ऐसी है कि अखिलेश को चुनाव प्रचार के लिए मुलायम सिंह यादव को अपने साथ वहां ले जाना पड़ा. UP Polls: सुरक्षा कारणों से बदहाल हाथरस का घुंघरु उद्योग, क्षेत्र में समस्‍याओं का अंबार भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मुलायम सिंह यादव, जिनके साथ अखिलेश ने अच्छा व्यवहार नहीं किया है. वह "दिल से उनके साथ नहीं ह...

Punjab Election : CM चन्नी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज, मियाद खत्म होने के बाद भी कर रहे थे प्रचार

Image
मानसा: पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. इस बीच मानसा पुलिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत हल्का मानसा से कांग्रेस के उम्मीदवार शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है. चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार शुक्रवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार की मियाद खत्म हो गई थी. लेकिन चन्नी मानसा में छह बजे के बाद भी बाजारों में शुभदीप सिंह के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार करते दिखे. मानसा के रिटर्निंग अफसर को जब इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे. इस बीच चरणजीत सिंह चन्नी वहां से जा चुके थे. रिटर्निंग अफसर मानसा ने कहा कि वे लोगों से जानकारी ले रहे हैं.  यह भी पढ़ें चुनाव प्रचार के दौरान चन्नी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हर तरफ बहुत बड़ा रुझान मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मैं अब मानसा आया हूं और बेशक थोड़ा लेट हो गया. इस कारण मैं लोगों को मिल नहीं सका और उनसे माफी मांगता हूं. उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला एक होनहार नौजवान हैं और मैं सभी लोगों को अपील करता हूं कि वे सिद्दू मूसेवाला को चुनें. क्योंकि इन्हें चुनने के स...

Assembly Elections 2022 : EC ने चुनाव प्रचार के लिए रोड शो, वाहन रैलियों पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई

Image
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए किए जाने वाले रोड शो, पद यात्राओं, साइकिल एवं वाहन रैलियों पर लगाए गए प्रतिबंध की अवधि रविवार को बढ़ा दी, लेकिन राजनीतिक सभाओं संबंधी नियमों में ढील दे दी. आयोग ने एक बयान में कहा कि खुले में सभाओं, बंद भवनों में सभाओं तथा रैलियों के संबंध में प्रतिबंधों में और ढील दी गई है, लेकिन बंद सभागारों की 50 प्रतिशत क्षमता और खुले मैदान की 30 प्रतिशत क्षमता के बराबर लोग ही इनमें शामिल हो सकेंगे. यह भी पढ़ें VIDEO: ...जब प्रियंका गांधी ने बीजेपी कार्यकर्ता को पार्टी का युवा घोषणापत्र थमाया इसके अलावा, घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए अधिकतम 20 लोगों की सीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी. प्रचार पर रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा. देश में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और पंजाब में विधानसभा चुनाव होना है.  ये भी देखें-यूपी चुनाव : समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी के गठबंधन की खत्म होने लगी संभावना (हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया ...

आस्था से सरोकार न रखने वालों को ‘‘अब सपने में याद आने लगे हैं भगवान कृष्ण’’: PM मोदी का सपा पर तंज

Image
गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने हाल में कहा था कि भगवान कृष्ण रोजाना उनके सपने में आकर कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है. प्रधानमंत्री ने कहा, ''जो पहले सरकार में थे, उन्हें ना तो आप लोगों की आस्था से मतलब था और ना ही आपकी जरूरतों से. उनका सिर्फ एक ही एजेंडा रहा है, उत्तर प्रदेश को लूटो. उन्हें बस सरकार बनाने से मतलब रहा है इसीलिए आज वह मुख्यमंत्री योगी (आदित्यनाथ) जी और भाजपा सरकार को पानी पी पी कर कोस रहे हैं. उत्तर प्रदेश का इन लोगों ने जो हाल बना दिया था, वह इन नकली समाजवादियों के कर्मों का कच्चा चिट्ठा है.'' VIDEO: ...जब प्रियंका गांधी ने बीजेपी कार्यकर्ता को पार्टी का युवा घोषणापत्र थमाया मोदी ने आरोप लगाया, ''पिछली सरकारों के शासनकाल में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे राजमार्गों पर गाड़ी रोक कर लूटपाट करते थे और राजमार्गों पर ही महिलाओं और बेटियों के साथ क्या होता था, यह बुलंदशहर के लोग अच्छी तरह से जानते हैं. तब उत्तर प्रदेश में घरों एवं दुकानों पर अवैध कब्जे होना आम बात थी. लोग अपना घर छोड़कर पलायन को मजबूर होते थे. आगरा क...

'अखिलेश यादव और जयंत चौधरी तब तक साथ हैं, जब तक...' : अमित शाह का निशाना

Image
शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'अखिलेश यादव और जयंत चौधरी मतगणना तक साथ हैं. यदि उनकी (सपा) सरकार बनती है, तो आजम खान (उनकी सरकार में) बैठेंगे और जयंत भाई बाहर हो जाएंगे. उनके उम्मीदवारों की सूची बता सकती है कि चुनाव के बाद क्या होगा.' उन्होंने अखिलेश यादव को भी चुनौती देते हुए कहा, ''अखिलेश बाबू को शर्म भी नहीं आती, कल उन्होंने यहां कहा था कि कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है. अखिलेश बाबू, आज मैं एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपना आंकड़ा देने आया हूं, अगर आप में हिम्मत है, कल एक संवाददाता सम्मेलन में अपने शासन के आंकड़े घोषित करें.' शाह ने अन्य सभी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि "पहले यहां सपा-बसपा का शासन था, जब बहनजी (बसपा प्रमुख मायावती) की पार्टी आती थी, वह एक जाति की बात करती थी. जब कांग्रेस पार्टी आती थी तो वे परिवार की बात करते थे और जब अखिलेश बाबू की सरकार आती थी तो गुंडा, माफिया और तुष्टिकरण की बात करते थे.' समाजवादी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है. अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया था कि मुजफ्फर...

Assembly Elections : पंजाब और UP के चुनावों में राजस्थान के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर

Image
गौरतलब है कि पंजाब व उत्तर प्रदेश के साथ साथ उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा में विधानसभा चुनाव अगले महीने अनेक चरणों में होने हैं. केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के जिन नेताओं को इन चुनावों में जिम्मेदारी सौंपी है उनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत व भूपेंद्र सिंह हैं. वहीं राज्य में शासन कर रही कांग्रेस के कद्दावर हरीश चौधरी व जितेंद्र सिंह वे नेता हैं जिन पर इन चुनावों में बड़ा दारोमदार रहेगा. पंजाब में तो भाजपा व कांग्रेस, दोनों ने ही राजस्थान के नेताओं पर पूरा भरोसा जताया है. भाजपा ने जोधपुर से सांसद, जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रभारी बनाया है तो गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री, विधायक हरीश चौधरी कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हैं. उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बीकानेर से सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सह प्रभारी बनाया है. कांग्रेस की ओर से वहां वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है वे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं जबकि संगठन सचिव के रूप में धीरज गुर्जर वहां सक्रिय है...