Posts

Showing posts with the label Internationalflights

इस तारीख से वापस शुरू हो सकती हैं रेगुलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स, कोरोना के चलते करीब 2 साल से हैं बंद

Image
अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 28 फरवरी तक प्रतिबंध (प्रतीकात्मक तस्वीर) नई दिल्ली: सरकारी सूत्रों ने सोमवार को कहा कि नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (International Flights) 15 मार्च से फिर से शुरू हो सकती हैं और इसके लिए भारतीय हवाई अड्डों पर प्रभावी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा.  यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के निर्णय पर लगभग पहुंच चुका है. हालांकि, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 मार्च से फिर से शुरू होने की संभावना है. अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए 14 फरवरी से प्रभावी दिशानिर्देशों का पालन इन उड़ानों के यात्रियों के लिए हवाई अड्डों पर किया जाएगा.' भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 28 फरवरी तक प्रतिबंध लागू है. देश में ऐसी उड़ानें 23 मार्च, 2020 से कोविड-19 महामारी के कार...

"एयरपोर्ट पर यात्री का टेस्ट नेगेटिव, फिर परिवार हो जाता है संक्रमित": कोरोना के मामले बढ़ने पर बोल दिल्‍ली के मंत्री 

Image
दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में नए मामलों में 86 फीसद की बढोतरी दर्ज की गई है. नई दिल्ली: दिल्‍ली (Delhi) के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने कहा कि दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International Flights) के कारण कोविड मामलों (Covid Cases) में वृद्धि देखी गई है, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन (Omicron) खतरे के बीच नए मामलों में 86 फीसद की बढोतरी दर्ज की गई है. दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में कोविड के 923 मामले सामने आए हैं, यह पिछले सात महीनों में सबसे अधिक है. जैन ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कारण मामले बढ़े हैं. पूर्व में आई लहर के दौरान भी उड़ानों के आने के साथ मामले बढ़े थे." उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कि कहा कि नया वैरिएंट अत्‍यधिक संक्रामक है, जिसने दुनिया भर के देशों को नए प्रतिबंध लगाने के लिए प्रेरित किया है.  यह भी पढ़ें समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से उन्‍होंने कहा, "ऐसे कई लोग हैं जिनका एयरपोर्ट पर टेस्‍ट नेगेटिव आता है और उन्हें घर जाने की अनुमति होती है. जिले के अधिकारी उनके संपर्क में हैं. घर पहुंचने के बाद, उनका ...