7th Pay Commission: होली पर DA में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को
दरअसल, केंद्र सरकार हर वर्ष दो बार (1 जनवरी और 1 जुलाई) महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में संशोधन करती ही है, जिसकी घोषणा आमतौर पर मार्च और सितंबर में की जाती है, लेकिन 31 दिसंबर, 2019 के बाद से डेढ़ साल तक इसमें कोई बढ़ोतरी या संशोधन नहीं किया गया था. इसके बाद 7th Pay Commission के आधार पर वेतन पाने वाले सभी कर्मियों के लिए पिछले साल, यानी 2021 में जुलाई में ही महंगाई भत्ते को 17 फीसदी से 11 फीसदी बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया था, और फिर उसे अक्टूबर में दोबारा तीन फीसदी बढ़ा दिया गया था, और उस बढ़ोतरी को भी 1 जुलाई, 2021 से ही लागू किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 1 जुलाई, 2021 से ही सभी केंद्रीय कर्मियों को वेतन तथा पेंशनधारकों को पेंशन पर DA 31 फीसदी की दर से मिलता आ रहा है. यह भी पढ़ें : क्या है PF, यानी प्रॉविडेंट फंड - जानें पीएफ से जुड़े सभी सवालों के जवाब... जैसा हम बता चुके हैं, हर साल मार्च के आसपास केंद्र सरकार DA में संशोधन घोषित करती है, और मुद्रास्फीति के नए आंकड़ों को देखें, तो उम्मीद की जा सकती है कि इस बार भी वेतन पाने वाले सभी कर्मियों-अधिकारियों का DA बढ़ाया जा सकता ह...