Posts

Showing posts with the label nasalivestream

3 साल की देरी के बाद Boeing की अंतरिक्ष की दौड़ कल सुबह, लॉन्‍च होगा स्टारलाइनर, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Image
अमेरिकी एयरोस्‍पेस की दौड़ में कई प्राइवेट कंपनियां मुकाबला कर रही हैं। इनमें बोइंग (Boeing) भी शामिल है, जो एक मानव रहित अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल की टेस्टिंग करने और स्‍पेस सेक्‍टर में अपनी प्रतिष्‍ठा को बेहतर बनाने में लगी है। बीते दिनों हमने आपको बताया था कि 19 मई को CST-100 स्टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन के लिए लॉन्‍च किया जाना है। नासा के अंतरिक्ष यात्रियों और अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बोइंग का स्टारलाइनर स्‍पेस कैप्सूल, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए अपने मानव रहित लॉन्‍च के लिए तैयार है। यह लॉन्‍च काफी वक्‍त से पेंडिंग है, जिसका फायदा एलन मस्‍क के स्‍पेस वेंचर स्‍पेसएक्‍स को हुआ है। लॉन्‍च का वक्‍त भारतीय समय के मुताबिक, 20 मई सुबह 4:24 बजे है।  गमड्रॉप के आकार वाले बोइंग सीएसटी-100 स्टारलाइनर कैप्सूल को साल 2019 में लॉन्‍च किया जाना था, लेकिन इसका सॉफ्टवेयर फेल होने से ऐसा नहीं हो सका। पिछले साल बोइंग और उसकी सहयोगी एयरोजेट के बीच स्‍टारलाइनर के प्रोपल्‍शन सिस्‍टम को लेकर टकराव हुआ था। इस वजह से जुलाई 2021 की टेस्‍ट फ्लाइट को भी कैंसल करना ...

दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्‍कोप का कल अंतरिक्ष में सबसे बड़ा दिन, फ‍िर शुरू होगा मिशन

Image
नासा का जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप (James Webb Telescope) अंतरिक्ष में कुछ अहम चरणों से गुजर रहा है। नासा के इंजीनियर इस टेलीस्‍कोप पर प्रमुख उपकरणों और टूल्‍स को तैनात करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इन उपकरणों में टेलीस्‍कोप के सनशील्ड और सेकेंडरी मिरर शामिल हैं। ताजा जानकारी यह है कि कल यानी शनिवार को इस टेलीस्‍कोप के प्राइमरी कैमरा को डिप्‍लॉय किया जाएगा। इस तैनाती के साथ अंतरिक्ष में भेजे गए अब तक के सबसे ताकतवर टेलीस्कोप से जुड़ा अहम टास्‍क पूरा हो जाएगा। अंतरिक्ष में इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद यह टेलीस्‍कोप अपना अभियान शुरू कर देगा। 10 अरब डॉलर (लगभग 75,330 करोड़ रुपये) का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अब तक का बनाया गया सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप है। इसका मकसद खगोलविदों को सफल खोजों में मदद करना है।  जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का यह प्रोजेक्‍ट NASA, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी ने मिलकर शुरू किया है। इस टेलीस्‍कोप को 25 दिसंबर को एरियन-5 रॉकेट से लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष में छोड़े जाने के बाद इस टेलीस्‍कोप ने धीरे-धीरे खुद को खोलना शुरू किया। अब यह अपने अंतिम च...