केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के 'ईडी नोटिस' के दावे पर भड़की शिवसेना, बीएमसी ने केंद्रीय मंत्री के बंगले पर चस्पा किया नोटिस
BJP और शिवसेना नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी और शिवसेना के बीच आरोप-प्रत्यारोप और वार-पलटवार तेज हो गया है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे (BJP leader Narayan Rane) के शिवसेना नेताओं को ईडी का नोटिस जारी होने के दावे के बाद सत्तारूढ़ पार्टी ने पलटवार किया है. शिवसेना सांसद संजय राउत(Shiv Sena MP Sanjay Raut) , विनायक राउत और बीएमसी प्रमुख किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर पलटवार किया. वहीं केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बंगले के निरीक्षण के लिए बीएमसी ने एक नोटिस भी जारी किया है. नारायण राणे ने शुक्रवार को दावा किया था कि बांद्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री' के 4 लोगों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नोटिस तैयार है. राणे ने ट्वीट कर ये दावा किया और कहा कि लोकसभा सदस्य विनायक राउत के लिए यह खास खबर है. एक बार ऐसा हो गया तो वह और उनके बॉस कहां भागेंगे? यह भी पढ़ें वहीं शिवसेना और बीजेपी के बीच जारी जुबानी जंग के बीच बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने जुहू में केंद्रीय मंत्री ...