फूलमंडी IED मामला : चोरी की बाइक से विस्फोटक लेकर पहुंचे थे संदिग्ध, दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन से हुई बरामद
नई दिल्ली: गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग में विस्फोटक मिलने के मामले में स्पेशल सेल तफ्तीश में जुटी है. स्पेशल सेल की जांच में पता चला है कि संदिग्धों ने गाजीपुर फूल मंडी में विस्फोटकों को चोरी की बाइक से लाया था. स्पेशल सेल ने इस काले रंग की स्प्लेंडर बाइक को बरामद भी कर लिया है. बाइक दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़ी थी. यह भी पढ़ें सीसीटीवी कैमरे में काले रंग की स्प्लेंडर बाइक देखी गई थी, जिसके बाद से ही इसकी तलाश जारी थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि साल 2020 में दिल्ली के शास्त्री पार्क से बाइक चोरी की गई थी. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि इसी स्प्लेंडर बाइक में बैठकर 2 संदिग्ध गाजीपुर गए थे और IED को प्लांट किया था. इसके बाद दोनों सीमापुरी गए थे. स्पेशल सेल ने बरामद की बाइक. गौरतलब है कि गाजीपुर फूल मंडी में मिले आईईडी केस के मामले में पुलिस ने ओल्ड सीमापुरी में एक घर की तलाशी ली थी. यहां आईईडी मिला था. हालांकि, इस घर में रहने वाले संदिग्ध किरायेदार फरार हैं. स्पेशल सेल की तफ्तीश में पता चला है कि ओल्ड सीमापुरी से मिले IED में 3 किलोग्राम विस्फोटक का इस्त...