Posts

Showing posts with the label babystars

अंतरिक्ष में बटरफ्लाई! Nasa ने दिखाई ‘बेबी स्टार्स’ की शानदार इमेज

Image
अमेर‍िकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप (Spitzer Space Telescope) ने आसमान में दिखाई देने वाले पैचों को एक्‍स्‍प्‍लोर करते हुए शानदार तस्‍वीर खींची है। इस इमेज को नासा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें एक इन्फ्रारेड इमेज में हम कॉस्मिक क्‍लाउड देख सकते हैं। हालांकि यहां एक बात गौर करने वाली है। दरअसल, यह इमेज ‘बेबी स्टार्स' के एक ग्रुप की है, जो नए तारों की एक नेब्‍युला है। यह तस्‍वीर गैस और धूल के विशाल लाल बादलों को दिखाती है, जहां नए तारों का निर्माण हो सकता है। नासा की तस्‍वीर में दिखाई देने वाला बादल बटरफ्लाई जैसा लगता है।   यह तस्‍वीर नेब्‍युला में होने वाली प्रोसेस को भी दिखाती है। नासा के मुताबिक यह नेब्‍युला बताती है कि कैसे तारों के बनने से वही बादल खत्‍म हो जाते हैं, जो उन्‍हें बनाने में मदद करते हैं। अंतरिक्ष में मौजूद गैस और धूल के इन विशाल बादलों के अंदर गुरुत्वाकर्षण बल, मटीरियल्‍स को खींचता है। इसकी वजह से तारों को बनने में मदद मिलती है। नासा की ओर से शेयर की गई इस तस्‍वीर में एक नहीं, बल्कि दो स्‍टार क्‍लस्‍टर हैं।    अमेरिकी अंतर...