'येलो अलर्ट' पर दिल्ली : और सख्त किए गए कोरोना प्रतिबंध; जानें- क्या खुला रहेगा और क्या बंद
नई दिल्ली: Delhi Coronavirus Updates: राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यहां येलो अलर्ट लागू कर दिया है. मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में GRAP को लागू करने का निर्णय लिया गया है और इसके तहत येलो अलर्ट लागू होगा. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है. दिल्ली में पहले ही नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान हो चुका है. अब सरकार ने एक बार फिर कई तरह के प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है. क्या खुला रहेगा, क्या बंद दिल्ली में मंगलवार से येलो अलर्ट लागू हुआ है. शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोरोना पाबंदियों को और सख्त किया जा रहा है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने औपचारिक आदेश जारी किया है. DDMA के आदेश के तहत अब दिल्ली में बहुत से प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगेगा. हालांकि, इंडस्ट्रीज़ खुली रहेंगी और निर्माण कार्य जारी रहेगा. दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा. नाइट कर्फ्...