Posts

Showing posts with the label latamangeshkar

लता मंगेशकर के बारे में रोचक तथ्य

Image
First Published: February 10, 2022 | Last Updated:February 10, 2022 मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। मुख्य बिंदु  वे 8 जनवरी को कोविड -19 सकारात्मक पाई गई थीं और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ICU में निगरानी में थी। उन्होंने अपने गायन करियर के दौरान उसने कई पुरस्कार जीते थे। भारत रत्न, पद्म भूषण, फिल्मफेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार, राज्य पुरस्कार आदि उनके लिए कुछ सम्मान हैं। लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar) लता मंगेशकर एक भारतीय पार्श्व गायिका और सामयिक संगीतकार थीं। उन्हें देश की सबसे महान और सबसे प्रभावशाली गायिकाओं में से एक माना जाता है। उनका करियर सात दशकों तक चला, जिसमें उन्होंने भारतीय संगीत उद्योग में उनके योगदान के कारण नाइटिंगेल ऑफ इंडिया, क्वीन ऑफ मेलोडी और वॉयस ऑफ द मिलेनियम जैसे खिताब हासिल किए। उन्होंने 36 से अधिक भारतीय भाषाओं के साथ-साथ कुछ विदेशी भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए। हिंदी, बंगाली और मराठी उनकी प्राथमिक भाषाएँ थीं। उन्होंने अपने पूरे करियर में ...

'लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं, इस खालीपन को भरा नहीं जा सकता' : PM मोदी

Image
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं शब्दों की पीड़ा से परे हूं. दयालु और सबकी परवाह करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं. लता दीदी के जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे भरा नहीं जा सकता है. आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत क्षमता थी. I am anguished beyond words. The kind and caring Lata Didi has left us. She leaves a void in our nation that cannot be filled. The coming generations will remember her as a stalwart of Indian culture, whose melodious voice had an unparalleled ability to mesmerise people. pic.twitter.com/MTQ6TK1mSO — Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2022 गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि समय-समय पर मुझे लता दीदी का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा. अपने अतुलनीय देशप्रेम, मधुर वाणी और सौम्यता से वो सदैव हमारे बीच रहेंगी. उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ॐ शांति शांति.' ...

लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक,आधा झुका रहेगा राष्ट्रध्वज, जानें- क्या होता है राजकीय शोक?

Image
नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च अलंकरण 'भारत रत्न' से सम्मानित मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन पर देश में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. सरकार के सूत्रों ने बताया है कि इस दौरान राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे के करीब पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा. इस दौरान उनके शव को तिरंगे से लिपटाया जाएगा और सशस्त्र सेना के जवान अतिम संस्कार में उन्हें अंतिम सलामी देंगे. यह भी पढ़ें लता मंगेशकर का आज सुबह निधन हो गया. वह 92 साल की थीं. पिछले एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती थीं. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है और ट्विटर पर लिखा है, "मैं शब्दों की पीड़ा से परे हूं. दयालु लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं. लता दीदी के जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे भरा नहीं जा सकता है. आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत क्षमता थी....

Updates : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Image
लता मंगेशकर 92 वर्ष की थीं. देश के संगीत जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में शुमार और आठ दशकों तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाली महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को दादर इलाके के शिवाजी पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि देने वाली राजनीति और मनोरंजन उद्योग से जुड़ी हस्तियों में शामिल थे. मोदी पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से भी शिवाजी पार्क में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई. लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी. लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे समेत कई लोग इस मौके पर मौजूद थे. मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की और पार्थिव शरीर को नमन किया. उन्...

33 की उम्र में ही लता मंगेशकर को दिया गया था 'जहर'; पहली कमाई थी 25 रुपये: जानें- 10 अनसुनी बातें

Image
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में हुआ था. (फाइल फोटो) नई दिल्ली: अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध और मदहोश कर देने वाली सुर साम्राज्ञी, भारत रत्न लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में आज निधन हो गया. देश-विदेश से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उन्होंने पांच दशकों तक न केवल हिंदी संगीत उद्योग पर राज किया, बल्कि दुनिया भर में हर भारतीय के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया था. लता मंगेशकर 30 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं. लता ही एकमात्र ऐसी जीवित शख्सियत थीं, जिनके नाम पर पुरस्कार दिए जाते रहे हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं लता मंगेशकर की ऐसी ही कुछ अनसुनी बातें, जो बहुत कम लोग जानते हैं- मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में हुआ था. उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक थियेटर कलाकार थे और गायक भी थे. लता का पहले नाम हेमा था, लेकिन पिता दीनानाथ मंगेशकर ने नाटक 'भाव बंधन' में एक चरित्र लतिका से प्रभावित होकर बेटी का नाम लता कर दिया था. लता मंगेशकर ने अपने पिता दीनानाथ मंगेश...

लता मंगेशकर के सम्मान में BJP ने टाली यूपी में घोषणा पत्र की लॉन्चिंग, कार्यक्रम में दी गई श्रद्धांजलि

Image
लखनऊ में बीजेपी नेताओं ने दिवंगत गायिका के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा. लखनऊ: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन के बाद BJP ने  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आज अपने चुनावी घोषणा पत्र (Election Manifesto) की लॉन्चिंग टाल दी है. मंगेशकर का आज सुबह 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सरकार ने उनके निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. भारत रत्न लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा. यह भी पढ़ें उत्तर प्रदेश भाजपा के घोषणा पत्र को लॉन्च करने के कार्यक्रम में लखनऊ पहुंचे नेताओं ने दिवंगत गायिका के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा. इस मौके पर मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्य बीजेपी के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे. 33 की उम्र में ही लता मंगेशकर को दिया गया था 'जहर'; पहली कमाई थी 25 रुपये: जानें- 10 अनसुनी बातें पार्टी ने कहा है कि बाद में उत्तर प्रदेश के लिए घोषणा पत्र जारी करने की तारीख की घोषणा की जाएगी. पहले चरण का विधानसभा च...

चालनुमा घर, जहां छोटी लता का बचपन बीता; इंदौर की ये गलियां उन यादों की हैं गवाह

Image
लता मंगेशकर के निधन पर स्थानीय लोगों ने दी श्रद्धांजलि इंदौर: बचपन से ही सुरों से प्यार करने वाली लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar) का इंदौर से गहरा नाता रहा है. लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर के सिख मोहल्ले में हुआ था. जैसे ही उनके निधन की खबर मोहल्ले के लोगों को पता चली, मोहल्लेवासी गमगीन हो गए. स्थानीय निवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहां के रहने वाले मनीष गोयल ने शोक जताते हुए बताया कि लता जी के निधन से लोगों में शोक है. यह एक अपूरणीय क्षति है. यह भी पढ़ें वे इंदौर की ही गलियों में अपना बचपन बिता चुकी हैं और जब भी किसी इंदौरी से मिलती थीं, तो इंदौर का हालचाल जरूर जानती थीं. जिस चालनुमा घर में लता जी पैदा हुई थीं, वह उस समय वाघ साहब के बाड़े के रूप में जाना जाता था.  लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक,आधा झुका रहेगा राष्ट्रध्वज, जानें- क्या होता है राजकीय शोक? सात साल की उम्र तक वे इंदौर में इसी घर में रहीं. इसके बाद उनका परिवार महाराष्ट्र चला गया. उनके जाने के बाद उनके घर को एक मुस्लिम परिवार ने खरीदा लिया और कुछ साल बाद यहां रहने के बाद इसे बलवंत सिंह ...

'1990 की रथ यात्रा के लिए सिग्नेचर ट्यून गाया था', लता मंगेशकर को लालकृष्ण आडवाणी की श्रद्धांजलि

Image
BJP के वयोवृद्ध नेता नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लता मंगेशकर के निधन पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. (फाइल फोटो) नई दिल्ली: बीजेपी (BJP) के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani)  ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन पर एक बयान जारी कर अपनी श्रद्धांजलि दी है. इसमें उन्होंने गायिका के साथ उनके लंबे जुड़ाव को याद किया है. अपने बयान में आडवाणी ने कहा, "लता जी एक अच्छी इंसान थीं और उनके साथ मेरी सभी बातचीत में उनकी सादगी, गर्मजोशी और सबसे बढ़कर, हमारे महान देश के प्रति उनके प्यार से मैं प्रभावित हुआ."  यह भी पढ़ें उन्होंने लिखा है कि यह उनका राम भजन ही था जो सोमनाथ से अयोध्या तक उनकी राम रथ यात्रा के दौरान "सिग्नेचर ट्यून" बन गया था. 33 की उम्र में ही लता मंगेशकर को दिया गया था 'जहर'; पहली कमाई थी 25 रुपये: जानें- 10 अनसुनी बातें 1990 में गुजरात के सोमनाथ से यूपी के अयोध्या तक रथ यात्रा निकालने वाले आडवाणी ने लिखा है, "लता जी लोकप्रिय गायकों के बीच मेरी हमेशा पसंदीदा रही हैं और मैं उनके साथ लंबे समय तक जुड़े रहने क...

जब 1983 की जीत के बाद BCCI को संकट से निकाला था लता जी ने, बदले में बोर्ड हर साल...

Image
लता मंगेशकर ने की थी BCCI की मदद नई दिल्ली: कपिल देव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जब लाडर्स की बालकनी पर विश्व कप थामा था, तब बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष और इंदिरा गांधी सरकार के धाकड़ मंत्री दिवंगत एनकेपी साल्वे के सामने यक्ष प्रश्न था कि इस जीत का जश्न मनाने के लिए धन कहां से आयेगा . उस समय भारतीय क्रिकेट दुनिया की महाशक्ति नहीं बना था और आज के क्रिकेटरों की तरह धनवर्षा भी उस समय क्रिकेटरों पर नहीं होती थी . आज बीसीसीआई के पास पांच अरब डॉलर का टीवी प्रसारण करार है लेकिन तब खिलाड़ियों को बमुश्किल 20 पाउंड दैनिक भत्ता मिलता था . यह भी पढ़ें साल्वे ने समाधान के लिये राजसिंह डुंगरपूर से संपर्क किया . उन्होंने अपनी करीबी दोस्त और क्रिकेट की दीवानी लता मंगेशकर से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर एक कन्सर्ट करने का अनुरोध किया . खचाखच भरे स्टेडियम में लताजी ने दो घंटे का कार्यक्रम किया . 'लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं, इस खालीपन को भरा नहीं जा सकता' : PM मोदी बीसीसीआई ने उस कन्सर्ट से काफी पैसा एकत्र किया और सभी खिलाड़ियों को एक-एक लाख रूपये दिया गया .सुनील वाल्सन ने कहा ,‘‘ उस समय ...