Supertech के Twin Towers का टेस्ट ब्लास्ट आज, आसपास के लोगों को घरों में रहने की सलाह, इन रूट्स पर ट्रैफिक रहेगा बंद
नई दिल्ली: नोएडा में सुपरटेक बिल्डर के बनाए 32 मंज़िला ट्विन टावर को गिराने के लिए कल रविवार को ड्राई रन होगा, उसकी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं. इस बीच नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजी जारी की है. दरअसल, भारत में पहली बार इतनी ऊंची इमारत गिराई जाएगी. इसके लिए दोपहर करीब ढाई बजे ड्राई रन किया जाएगा. जिसके मद्देनजर बिल्डिंग के आसपास की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है. यह भी पढ़ें ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक इस दौरान एटीएस तिराहा से गेझा फल/सब्जी मण्डी तिराहा तक मार्ग को बंद रखा जाएगा. इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर एल्डिको चौक से सेक्टर 108 की ओर मार्ग, श्रमिक कुंज चौक सेक्टर 93 से सेक्टर 92 चौक तक मार्ग और फरीदाबाद फ्लाई ओवर पर दोनो ओर से सड़कों को बंद किया जा सकता है. वहीं आवश्यकता पड़ने पर यातायात डायवर्जन भी किया जा सकता है. इस दौरान किसी तरह की यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्पलाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क किया जा सकता है. इन रास्तों पर किया जा सकता है रूट डायवर्जन
1- एनएसईजेड की ओर से एल्डिको चौक से सेक्टर 108 की ओर जाने वाले यातायात को एल...