यूट्यूब से सीखा काला जादू, तांत्रिका बना और इलाज के बहाने महिला से किया बलात्कार
यू-ट्यूब से सीखा काला जादू नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने काला जादू और झाड़ फूंक कर एक महिला को ठीक करने के बहाने उसके साथ रेप करने वाले एक बाबा को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था. स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक 20 मार्च को को स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि एक अपराधी सूरज उर्फ भगत गाजियाबाद में छिपा है,इस सूचना पर पुलिस टीम ग्राम अर्थला, मोहन नगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) पहुंची और आरोपी सूरज उर्फ भगत को उसके किराए के फ्लैट से पकड़ लिया. यह भी पढ़ें चेन स्नैचिंग और डकैती
पुलिस ने बताया कि 2011 में आरोपी सूरज उर्फ भगत एक स्थानीय अपराधी गौरव के संपर्क में आया. सूरज उसके साथ बाहरी उत्तरी दिल्ली स्नैचिंग और डकैती करने लगा. समयपुर बादली में अपने साथी के साथ एक महिला की सोने की चेन छीन ली. उसी दिन उसे सोने की चेन के साथ गिरफ्तार किया गया. वह करीब 2 महीने तक जेल में रहा.
इसके बाद 2-3 जून 2012 को उसने अपने साथियों के साथ दिल्ली के मंगोलपुरी, समयपुर बादली और मौर्य एन्क्लेव के थाना क्षेत्र में डकैती, हत्या और हत्...