Posts

Showing posts with the label Weather

आप और हम पृथ्‍वी को ‘बर्बादी’ की ओर ले जा रहे! यह एकदिन अराजक हो जाएगी

Image
एक नई स्‍टडी में बताया गया है कि इंसान ना सिर्फ पृथ्‍वी को गर्म कर रहे हैं, बल्कि उसे अस्‍त-व्‍यस्‍त भी बना रहे हैं। जलवायु परिवर्तन अब कोई नई बात नहीं है। तमाम शोध इस मुहर लगा चुके हैं और यह भी साबित हो गया है कि जलवायु परिवर्तन के लिए इंसान ही काफी हद तक जिम्‍मेदार है। अब यह नई रिसर्च सामने आई है। 21 अप्रैल को इसे प्रीप्रिंट डेटाबेस arXiv पर पोस्‍ट किया गया था। इसमें इंसानी गतिविधि के क्‍लाइमेट पर असर की बात की गई है। जो निष्‍कर्ष सामने आए हैं, वो बिलकुल भी बेहतर नहीं हैं।  पुर्तगाल में पोर्टो यूनिवर्सिटी के फ‍िजिक्‍स और एस्‍ट्रोनॉमी डिपार्टमेंट के साइंटिस्‍ट इस स्‍टडी को लेखक हैं। उन्‍होंने समझाने की कोशिश की है कि अगर इंसान जलवायु परिवर्तन पर कदम नहीं उठाता है, तो वह कहां पहुंच जाएगा। स्‍टडी के अनुसार, अगर पृथ्‍वी का व्‍यवहार अराजक (chaotic) क्षेत्र में आ जाता है, तो हम जलवायु परिवर्तन से पार नहीं पा पाएंगे और सूखा, भयानक गर्मी, बारिश-बाढ़ जैसी घटनाओं को एक्‍स्‍ट्रीम लेवल पर झेलेंगे।    स्‍टडी के अनुसार, पृथ्वी समय-समय पर जलवायु पैटर्न में बड़े पैमाने पर बदलाव का अनुभव करती है...

अभी नहीं आया है रजाई-कम्बल वापस रखने का समय, मौसम विभाग ने कहा फरवरी में ठंड जारी रहेगी

Image
फरवरी में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं नई दिल्ली: फरवरी में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं, जबकि पंजाब और हरियाणा में समान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी. फरवरी के लिए वर्षा और तापमान के भारत मौसम विज्ञान विभाग के मासिक अनुमान के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है. यह भी पढ़ें मौसम विभाग ने कहा, ‘फरवरी 2022 में पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के दक्षिणपूर्वी हिस्से को छोड़कर, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया जा सकता है.' Weather Updates: अभी कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत, अगले 24 घंटे में शीतलहर और बारिश से इन राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन मौसम विभाग ने कहा कि ध्रुवीय प्रशांत क्षेत्र में कमजोर ला नीना...