Posts

Showing posts with the label rakeshtikait

'एमएसपी पर कानून बनाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी': किसान नेता राकेश टिकैत बोले

Image
एमएसपी पर किसान नेता राकेश टिकैत बोले नई दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait) ने कहा है कि किसानों की उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य (  Minimum Support Price) पर  कानून बनाने की लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि यह कानून किसानों के लिए बहुत जरूरी है. वह इसके लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे.  यह भी पढ़ें उन्होंने कू पर एक पोस्ट किया कि आंदोलन में किसानों के परिजनों ने अपने 700 से अधिक अपनों को खोया है. पिछले साल के इन दिनों को किसान कभी नहीं भूलेंगे. एमएसपी किसानों की रीढ़ है. किसान खेती का भविष्य बचाने के लिए MSP गारंटी कानून चाहते हैं.  लड़ाई जारी है, लड़ाई जारी रहेगी.  'BJP के दिल में मेरे और किसानों के लिए कोई जगह नहीं' : RLD नेता जयंत चौधरी बता दें कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों (Three Farm Laws) को वापस लेने का ऐलान किया था.  बाद में संसद के दोनों सदनों से इसे शीतकालीन सत्र में पास कराया गया. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की प्रक्रिया को पूरा करने वाले विधेयक को अपनी सहमति दी.  'हिंदू-मुस्लिम चुनाव...

शिवसेना सांसद संजय राउत ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर राकेश टिकैत से की भेंट, उद्धव ठाकरे से भी बात कराई

Image
संजय राउत ने गुरुवार को किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की शिवसेना के सांसद संजय राउत ने गुरुवार को किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की. राउत मुजफ्फर नगर स्थित राकेश टिकैत के घर पहुंचे. बाद में उन्‍होंने टिकैत की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी फोन से बात कराई. राउत ने अपने ट्वीट में भी इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'आज मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात कर यूपी के किसानों की समस्याओं-मुद्दों और देश की राजनीति पर  चर्चा हुई. खासकर, वेस्टर्न यूपी के ज्वलंत मुद्दों पर मंथन हुआ.'गौरतलब है कि राउत ने बुधवार को को दावा किया था कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बदलाव होने वाला है और राज्य के एक मंत्री तथा कुछ अन्य भाजपा विधायकों के हाल में पार्टी छोड़ने से इसकी शुरुआत हो गई है. राउत ने  कहा था कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आज मुजफ्फरनगर में किसान नेता श्री राकेश टिकैत से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के किसानों की गंभीर समस्याओं व मुद्दों और देश की राजनीति पर प्रदीर्घ चर्चा हुई। खासकर, वेस्टर्न यूपी के ज्वलंत मुद्दों पर मंथन हुआ। शिव...