Posts

Showing posts with the label JammuKashmir

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में रातभर चली मुठभेड़ में अल-बद्र से जुड़े दो आतंकवादी ढेर

Image
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि ये दोनों, आतंकवादी संगठन अल बद्र से जुड़े थे. (फाइल फोटो) श्रीनगर/नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के मित्रीनाग सुरक्षा बलों ने साथ रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है. मारे गाए दोनों आतंकी अल-बद्र संगठन से जुड़े थे. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है. मारे गए आतंकियों की पहचान एजाज हाफिज और शाहिद अयूब के तौर पर हुई है. दोनो आतंकी लोकल बताए जा रहे हैं. मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफल्स भी बरामद हुआ है.  यह भी पढ़ें पुलिस के मुताबिक ये आतंकी मार्च अप्रैल में पुलवामा में हुई प्रवासी मजदूरों की हत्याओं और हमलों में शामिल थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने पर बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया. उसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने जवानों पर गोलियां चलाई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि कुछ देर गोलीबारी के बाद अभियान को आम नागरिकों को सुरक्षित निकालने के ल...

जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग के कार्यकाल को बढ़ाया गया

Image
First Published: February 24, 2022 | Last Updated:February 24, 2022 केंद्र सरकार ने दूसरी बार जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग (Jammu & Kashmir Delimitation Commission) का कार्यकाल बढ़ाया है। इस आयोग को केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण का कार्य सौंपा गया था। मुख्य बिंदु  इस आयोग का कार्यकाल दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है और यह 6 मई को समाप्त होगा। परिसीमन प्रक्रिया जम्मू और कश्मीर की राजनीतिक प्रक्रिया को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। केंद्र शासित प्रदेश में परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। इस परिसीमन आयोग का गठन 6 मार्च, 2020 को किया गया था। इस आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। इस आयोग को पिछले साल पहले ही एक साल का विस्तार दिया गया था। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक के तहत जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या 107 से बढ़कर 114 हो जाएगी, जिससे जम्मू क्षेत्र को फायदा होगा। परिसीमन आयोग के सदस्य देसाई के साथ, पैनल के पदेन सदस्य...

जम्मू-कश्मीर में Women Safety Squad शुरू किये गये

Image
First Published: February 24, 2022 | Last Updated:February 24, 2022 जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में श्रीनगर शहर में दो महिला सुरक्षा दस्ते (Women Safety Squad) शुरू किए हैं। प्रत्येक दस्ते में 5 महिला पुलिस अधिकारी या कर्मी शामिल होंगी। दोनों दस्तों का नेतृत्व इंस्पेक्टर खालिदा परवीन (Khalida Parveen) करेंगी। Women Safety Squad का उद्देश्य  संकट में फंसी महिलाओं की मदद के लिए Women Safety Squad शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग सेंटरों और ऐसे अन्य स्थानों पर लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वे दिन के दौरान शिक्षण संस्थानों सहित पूरे शहर में गश्त करेंगे। संस्थानों के प्रमुखों को भी कहा गया है कि अगर उनके केंद्रों के बाहर कोई घटना होती है तो महिला दस्ते से संपर्क करें। महत्व श्रीनगर शहर में महिला सुरक्षा दस्ता महिलाओं को ज्यादा सुरक्षित महसूस कराएगा। कई लड़कियों को कॉलेजों या कोचिंग सेंटरों के बाहर परेशान किया जा रहा था। अब यह घटनाएँ रुक जाएगी क्योंकि रिपोर्ट करने के लिए एक समर्पित दस्ता ...

‘जनभागीदारी एम्पावरमेंट’ (Janbhagidari Empowerment) पोर्टल क्या है?

Image
First Published: February 22, 2022 | Last Updated:February 22, 2022 सरकार के डिजिटल मिशन के अनुरूप, सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में ‘जनभागीदारी एम्पावरमेंट’ (Janbhagidari Empowerment) पोर्टल की मेजबानी की। जनभागीदारी एम्पावरमेंट (Janbhagidari Empowerment) जनभागीदारी एम्पावरमेंट पोर्टल को आम जनता को आसान पहुंच प्रदान करने के लिए उच्च बैंडविड्थ वाले एक अलग सर्वर पर होस्ट किया गया था। इस पोर्टल से संबंधित धीमी गति या बैंडविड्थ मुद्दों से संबंधित चिंताओं के बीच यह कदम उठाया गया है।  इस पोर्टल के एक अलग सर्वर पर चलने के बाद, यह काफी तेज़ी से खुलने लगा है, और इस तरह पोर्टल इस्तेमाल करने के अनुभव में सुधार हुआ है। अब तक करीब 70 हजार लोग पोर्टल को एक्सेस कर चुके हैं। पोर्टल का महत्व यह एक वन स्टॉप इंटरएक्टिव और उपयोगकर्ता के अनुकूल डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह लोगों को प्रकृति, स्थिति के साथ-साथ उनके क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। प्रत्येक ब्लॉक या नगर पालिका, गांव और जिले में उनके ...

जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Image
सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी को मार गिराया गया. (फाइल फोटो) श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा (Terrorist Killed)  गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया.  यह भी पढ़ें उन्होंने बताया कि अभी मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हुई है और न ही यह पता चला है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था. पुलवामा हमले की बरसी : नितिन गडकरी ने शहीदों को किया नमन, कहा- उनका बलिदान देश नहीं भूलेग बता दें कि एनआईए ने बुधवार को दो मामलों के संबंध में जम्मू-कश्मीर में करीब दर्जनभर स्थानों पर छापेमारी की थी. पहला मामला आईईडी बरामद होने से संबंधित है जबकि दूसरा ...

कोविड-19 : कर्नाटक में 4,452 तो राजस्थान में 3479 मामले आए सामने, जानिए J&K और मध्यप्रदेश का हाल

Image
कर्नाटक सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 39,06,761 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 39,447 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. अस्पतालों से आज 19,067 लोगों को छुट्टी मिलने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 37,94,866 हो गई है. संक्रमण के नये मामलों में से 2,139 बेंगलुरु शहर से आए हैं वहीं शहर में 8,604 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है जबकि संक्रमण से 17 लोगों की मौत हुई है. राज्य में फिलहाल कोविड के 72,414 मरीजों का इलाज चल रहा है. कर्नाटक में संक्रमण की दर आज 5.01 फीसदी और मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत रही. महाराष्ट्र में कोरोना के 6,107 नए केस; 57 की मौत, एक्टिव मामले एक लाख से नीचे आए राजस्थान की बात करें तो मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,479 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 16 और मरीजों मौत हो गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,479 नए मामले सामने आए जिनमें से राजधानी जयपुर में 1140, जोधपुर में 300, उदयपुर में 221, गंगानगर में 174, अ...

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंका, दो पुलिसकर्मी घायल

Image
[ad_1]  पुलिस दल पर ये हमला पुलवामा के मुख्य चौक पर हुआ. श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले में रविवार को आतंकवादियों ने पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंक दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमला पुलवामा के मुख्य चौक पर हुआ. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले, बीते शनिवार जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में  सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e - Taiyabba) के दो आतंकवादी मारे गए थे. उसी बीच पुलवामा में एक और मुठभेड़ भी शुरू हो गयी थी. यह भी पढ़ें श्रीनगर में मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए उन्होंने कहा, ‘तलाश अभियान के दौरान जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी का ...