Posts

Showing posts with the label आर्टिमिस1

Nasa के Artemis-3, 4 और 5वें मून मिशन पर भी चल रहा काम, इंसान को दोबारा चांद पर उतारने की है तैयारी

Image
नासा (NASA) के मून मिशन आर्टिमिस-1 (Artemis I) की लॉन्चिंग होना अभी बाकी है। इस बीच नासा और अमेरिका में उसके तमाम सहयोगी दूसरे आर्टेमिस लॉन्च के लिए स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट पर काम कर रहे हैं। यह पहला क्रू आर्टेमिस मिशन होगा। यानी इसके जरिए एक बार फ‍िर इंसान को चांद पर उतारा जाएगा। नासा ने कहा है कि SLS रॉकेट पर काम कर रहे वैज्ञानिकों की टीमों ने दूसरे आर्टेमिस मिशन में ‘बेहतरीन प्रगति' की है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि उसकी टीमें आर्टेमिस मिशन के प्रमुख हिस्सों को भी टेस्‍ट कर रही हैं, जिन्‍हें पहले दो मिशन के बाद लॉन्‍च किया जाना है। ये आर्टिमिस-3, 4 और 5 मिशन होंगे।  आर्टेमिस मिशन नासा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोग्राम्‍स में से एक है। इसका मकसद 1970 के दशक के बाद पहली बार इंसान को चंद्रमा पर उतारना है। नासा का लक्ष्य लंबे समय के लिए चंद्रमा पर इंसान की मौजूदगी स्‍थापित करना है। इसके साथ ही मंगल पर जाने के लिए चंद्रमा को लॉन्चपैड में बदलना है। आर्टिमिस-1 इस जटिल सीरीज का पहला हिस्‍सा है। वहीं, SLS रॉकेट दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट होने जा रहा है, जो मिशन को तेजी से आग...

अंतरिक्ष की उड़ान भरेगा ऐमजॉन का Alexa, NASA के मून मिशन का होगा हिस्‍सा

Image
नासा NASA का मून मिशन ‘आर्टेमिस 1' (Artemis 1) एक और इतिहास बनाने जा रहा है। एमेजॉन और लॉकहीड मार्टिन कंपनी ने नासा के इस मिशन में एलेक्सा (Alexa) को अंतरिक्ष में भेजने की योजना का ऐलान किया है। एलेक्‍सा एक पॉपुलर वॉइस असिस्‍टेंट है। ‘आर्टेमिस 1' मिशन कई मायनों में खास होने वाला है। कॉमिक स्ट्रिप, 'पीनट्स' का मशहूर कैरेक्‍टर 'स्‍नूपी' भी इस मिशन का हिस्‍सा होगा। आर्टेमिस प्रोग्राम का मकसद इस दशक के अंत तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर वापस उतारना है।    जानकारी के मुताबिक, एलेक्सा का इस्‍तेमाल नासा के ओरियन (Orion) स्‍पेसक्राफ्ट में किया जाएगा। यह रियलटाइम टेलीमेट्री डेटा को एक्‍सेस करके मिशन से जुड़े सवालों का जवाब देने में सक्षम होगा। उदाहरण के लिए- ‘एलेक्सा, ओरियन कितनी तेजी से यात्रा कर रहा है?' ऐसे सवालों के जवाब यह वॉइस असिस्‍टेंट देगा। यही नहीं, स्‍पेसक्राफ्ट के अंदर एलेक्‍सा तमाम काम पूरे करेगा। केबिन लाइटिंग से लेकर यह बाकी कनेक्‍टेड डिवाइसेज को भी कंट्रोल करेगा और रिक्‍वेस्‍ट करने पर उनसे जुड़े कामों को पूरा करेगा। नासा के डीप स्पेस...