दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर युवक ने चलती गाड़ी में किया स्टंट, VIDEO वायरल होने के बाद कटा 5000 का चालान
लड़के को चलती कार में स्टंट करना पड़ा भारी नई दिल्ली: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर युवक को चलती गाड़ी पर स्टंट करना भारी पड़ गया, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ₹5000 का चालान किया है. युवक को गाड़ी की छत पर बैठे हुए और मस्ती करते हुए देखा जा सकता था. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. युवक ने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए यह स्टंट किया था. वीडियो में दिख रहा है युवक कार की छत पर बैठकर स्टंट कर रहा है. ग़ाज़ियाबाद मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी के ऊपर बैठकर स्टंट करना पड़ा भारी,5 हज़ार का चलाना काटा गया pic.twitter.com/P6ko8Xw77v
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) April 28, 2022 यह भी पढ़ें कुछ महीने पहले भी नोएडा की सड़क पर कुछ युवक स्टंट करते दिखे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई हुई थी. वायरल हुए वीडियो में दिख रहा था कि सड़क पर तेज रफ्तार से दौड रही एसयूवी कार नोएडा के सेक्टर 12 की सड़क से गुजर रही है और कार की खिड़की से लटक स्टंट कर करते लड़के दिखाई दे रहे हैं. इन लड़कों को न तो ट्रैफिक नियमों की परवाह है और न ही पुलिस का ...